पत्नी को लेने पहुंचे मायके वाले, पति और सास को पीटा... कपड़े फाड़े, ढाई लाख रुपये ले जाने का भी आरोप

यूपी के महोबा में एक महिला को उसके मायके वाले लेने पहुंचे थे. इस दौरान विवाद हो गया आरोप है कि महिला के मायके वालों ने उसके पति और सास से मारपीट कर दी. पति के कपड़े फाड़ दिए और उसकी मां को भी पीटा. पीड़ित ने आरोप है कि घर में रखे ढाई लाख रुपये ले लिए गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल. (Photo: Screengrab) मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल. (Photo: Screengrab)

नाह‍िद अंसारी

  • महोबा,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

यूपी के महोबा में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी को मायके ले जाने पहुंचे उसके परिजनों ने घर में घुसकर पति के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने आई सास को भी पीटने का आरोप है. इस दौरान पति के कपड़े फाड़ दिए गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले का है. पीड़ित युवक फहीम का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे थे. पत्नी को वापस ले जाने को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.

युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ बाल पकड़कर मारपीट की. मारपीट में उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए. मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई. मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया.

यह भी पढ़ें: हाथ-पैर बांधकर पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च... इस वजह से क्रूरता की हदें पार कर गया दरिंदा पति

फहीम का कहना है कि उसकी पत्नी करीब आठ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली जाती है. उसे वापस बुलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता है. इस बार भी पत्नी को समझाने और वापस लाने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया. फहीम ने एक और गंभीर आरोप लगाया है. उसका दावा है कि उसके पिता ने खेती बेचकर उसे तीन लाख रुपये दिए थे. पत्नी की डिलीवरी में करीब 50 हजार रुपये खर्च होने के बाद ढाई लाख रुपये घर में रखे थे.

Advertisement

आरोप है कि मारपीट के दौरान पत्नी के मायके पक्ष के लोग घर में रखे गोदरेज से ये ढाई लाख रुपये भी ले गए. हालांकि, इस आरोप की पुलिस जांच कर रही है. विवाद बढ़ने के बाद मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कराया. इसके बाद पत्नी के मायके वाले उसे अपने साथ लेकर चले गए.

पुलिस ने क्या कहा?

घटना के बाद फहीम शहर कोतवाली पहुंचा और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है. कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस को तहरीर मिली है और उसके आधार पर जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »