यूपी के लखीमपुर में माफिया की 30 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, मौरंग-बालू और मिट्टी मिलाकर तैयार करता था नकली खाद

Lakhimpur khiri News: माफिया कारोबारी का नाम मनीष गुप्ता है. पुलिस-प्रशासन ने आज उसकी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. कुछ महीने पहले पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मनीष अपनी फैक्ट्री में नकली खाद बनाने का कारोबार कर रहा है.

Advertisement
लखीमपुर खीरी: पुलिस प्रशासन ने जब्त की माफिया की प्रॉपर्टी लखीमपुर खीरी: पुलिस प्रशासन ने जब्त की माफिया की प्रॉपर्टी

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी ,
  • 01 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने नकली खाद बनाकर बेचने वाले एक माफिया पर एक्शन लिया है. पुलिस-प्रशासन ने उसकी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर लिया है. उसपर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है.

बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. माफिया कारोबारी का नाम मनीष गुप्ता है. पुलिस-प्रशासन ने आज मनीष गुप्ता की 30 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. कुछ महीने पहले पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मनीष अपनी फैक्ट्री में नकली खाद बनाने का कारोबार कर रहा है.

Advertisement

जिस पर पुलिस ने छापा मार कर मौके से खाद बनाने के काम में लाई जाने वाली मौरंग, बालू और मिट्टी को बरामद किया था.  जिसके बाद पुलिस ने मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि कारोबारी मनीष ने नकली खाद बेचकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है. 

जब्ती की कार्रवाई करती पुलिस

पुलिस ने जब कारोबारी मनीष गुप्ता के क्राइम की हिस्ट्री खोलनी शुरू की तो मालूम पड़ा कि उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. जिस पर पुलिस ने नकली खाद बनाकर बेचने वाले माफिया कारोबारी मनीष गुप्ता पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी. गैंगस्टर के तहत जिला प्रशासन की मदद से पुलिस ने मनीष की 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर लिया. 

लखीमपुर सदर कोतवाली की पुलिस बैंड-बाजे के साथ मनीष गुप्ता की धान मिल पर पहुंची थी. जहां मिल सहित करोड़ों की कीमत के मकान, प्लॉट, लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया. मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आज मनीष गुप्ता और उसके बेटे जो कि फरार चल रहा है के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में उसकी संपत्ति को जब्त किया गया. चल और अचल संपत्ति के साथ गाड़ियों को भी जब्त किया गया है. 

Advertisement

अभी की जब्त संपत्ति की बात करें यह 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. अनुमान है कि आगे और भी अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. केस दर्ज है, जांच जारी है. वैधानिक कार्यवाही चल रही है. कार्रवाई के वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »