लखनऊ छात्रा गैंगरेप कांड: 18 सिम कार्ड बदलकर पुलिस को छका रहे आरोपी शिवम और शनि, दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप के फरार आरोपियों, शिवम और शनि यादव, पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है. वे 18 सिम कार्ड बदलकर ठिकाने बदल रहे हैं. पीड़िता को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया था। पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं.

Advertisement
लखनऊ गैंगरेप केस में पुलिस की छापेमारी जारी. (Photo: Representational ) लखनऊ गैंगरेप केस में पुलिस की छापेमारी जारी. (Photo: Representational )

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप का मामला सुर्ख़ियों में है. मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त बाहर हैं. ऐसे में पुलिस ने जौनपुर निवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी शिवम यादव और उसके साथी शनि यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने फरारी के दौरान करीब 18 सिम कार्ड बदले और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है.

Advertisement

पीड़िता ने मंगलवार को न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए. वहीं पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और आरोपियों के संपर्कों की जांच की जा रही है.

जांच के दौरान यह भी पता चला कि पीड़िता पहले भी दो बार शिवम के साथ लखनऊ में रुकी थी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस की एक टीम सोमवार को प्रयागराज पहुंची और शिवम यादव के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, हालांकि उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं आया है.

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज में बीए ऑनर्स की छात्रा है और यूपीएससी की तैयारी कर रही है. आरोप है कि 15 मई को दिल्ली जाते समय उसने परिचित शिवम यादव को मैसेज किया था, जिसके बाद आरोपी उसे चारबाग स्टेशन से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कमरे पर ले गए.

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ देकर तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया. तबीयत बिगड़ने पर 18 मई को आरोपियों ने उसे ट्रेन से दिल्ली भेज दिया और फरार हो गए.

दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी में दर्ज जीरो एफआईआर को लखनऊ ट्रांसफर किए जाने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »