लखनऊ में 22 साल की युवती की हत्या, जंगल में मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. वह 24 घंटे से लापता थी. पुलिस को शव उतरेटिया रेलवे लाइन के पास मिला. परिजनों ने शव की पहचान की. पुलिस ने जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

Advertisement
शिवानी सिंह. (File Photo: ITG) शिवानी सिंह. (File Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया. मृतका पिछले 24 घंटे से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. सोमवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को उतरेटिया रेलवे लाइन के पास जंगल में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की. शुरुआती घंटों में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया.

Advertisement

इसी दौरान पुलिस को पीजीआई थाने से जानकारी मिली कि रविवार सुबह 10 बजे से एक युवती लापता है. पुलिस ने तुरंत परिजनों को थाने बुलाया और शव की तस्वीरें दिखाई. तस्वीर देखते ही परिजन टूट गए और शव की पहचान शिवानी सिंह के रूप में की गई.

युवती की हत्या कर जंगल में फेंका शव

पुलिस के अनुसार शिवानी सिंह पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली थी. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस का मानना है कि हमलावरों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जंगल में फेंका.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और समय स्पष्ट हो सकेगा. 

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस अब घटनास्थल और युवती के घर के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरी बार शिवानी किससे मिली थी और उसे वहां तक कैसे लाया गया. फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »