कोई सीधा नीचे कूदा, कोई रस्सी-तार पकड़ उतरा... लखनऊ आग के खौफनाक Videos

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में लगी भीषण आग में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वायरल वीडियो में लोग रस्सी और तारों के सहारे खिड़की से नीचे उतरकर जान बचाते दिखे. बेसमेंट में एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है. मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
छात्रों ने बाथरूम में बंद होकर जान बचाने की कोशिश की. (Photo: ITG) छात्रों ने बाथरूम में बंद होकर जान बचाने की कोशिश की. (Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव / संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सभी मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है. आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई. इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से रस्सी और तारों के सहारे नीचे उतरते दिख रहे हैं. धुएं के बीच चीख-पुकार का माहौल भी देखा गया.

Advertisement

घटना के दौरान कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था ताकि धुएं से बच सकें. वहीं एक छात्र ने पहले फ्लोर से छलांग लगाकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन नीचे ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर प्रेम राज सिंह के अनुसार एक बच्चे के कमर में चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर है. सभी घायलों का इलाज जारी है और कोई खतरा नहीं है.

छात्रों ने बाथरूम में बंद होकर बचाने की कोशिश की जान

इमारत की संरचना को लेकर जानकारी सामने आई है कि बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित थे. दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग और हेड हॉपर स्टूडियो था, जहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि  बेसमेंट में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने के सही कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Advertisement

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अपना अलीगढ़ कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ का दौरा किया. उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री KGMU भी जाएंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे. 

बेसमेंट में एसी से शॉर्ट सर्किट की आशंका जांच जारी

मुख्यमंत्री ने फोन पर फायर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और हादसे की गंभीरता को देखते हुए लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए. घटना के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----
इनपुट- शेखर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »