एक मिनट में जड़ दीं 50 चप्पलें... Lover संग भाग रही थी बहू, सास ने यूं सिखाया सबक; Video

UP के ललितपुर जिले में उस समय फिल्मी ड्रामा देखने को मिला जब एक पति ने अपनी भागती हुई पत्नी को बस स्टैंड पर धर दबोच.। बीच सड़क पर सास ने बहू और उसके प्रेमी की चप्पलों से पीटा. वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

Advertisement
ललितपुर बस स्टैंड पर सास ने बहू और उसके प्रेमी को पीटा.(Photo:Screengrab) ललितपुर बस स्टैंड पर सास ने बहू और उसके प्रेमी को पीटा.(Photo:Screengrab)

मनीष सोनी

  • ललितपुर,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बस स्टैंड पर उस समय हंगामा मच गया, जब प्रेमी के साथ भाग रही पत्नी को उसके पति ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी. पति और उसके परिजनों ने प्रेमी और पत्नी की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. बीच सड़क पर हंगामा और मारपीट होते देख मौके पर आम लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

Advertisement

प्रेमी और पत्नी की चप्पलों से जमकर मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को अपने साथ ले गए.

जाखलौन थाना इलाके का यह मामला है. कस्बे में रहने वाली एक महिला अपनी ससुराल से चोरी छुपे अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई, जब इसकी जानकारी जैसे ही उसके पति को मिली तो उसने अपने परिजनों सहित घर से 22 किलोमीटर दूर तक पीछा करके उसे ललितपुर बस स्टैंड पर पकड़ लिया. जहां प्रेमी और पत्नी को उसकी सास ने एक मिनट में 50 बार चप्पल मारी. देखें VIDEO:- 

यही नहीं, अपने प्रेमी को पिटता हुआ देख पत्नी ने जब बचाने की कोशिश की तो सास ने अपनी बहू को भी चप्पलों से जमकर पीट दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement