UP: गर्लफ्रेंड के लिए काट दी पत्नी की नाक, फिर उसे जेब में रखकर हुआ फरार

लखीमपुर खीरी में गर्लफ्रेंड के चक्कर में पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से नाक काट डाली. फिर उसे जेब में रखकर फरार हो गया. पत्नी लहूलुहान हालत में थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • लखीमपुर खीरी,
  • 03 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बीवी की नाक काट डाली. फिर उसे जेब में रखा और फरार हो गया. पत्नी ने थाने में आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई तो पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया. फिर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया. 

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बांसताली गांव के रहने वाले विक्रम की शादी कुछ साल पहले मोहम्मदाबाद गांव की निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए. लेकिन इसी बीच विक्रम का अफेयर गांव की ही दूसरी महिला से शुरू हो गया. जब इस बात की भनक सीमा को लगी तो उसने इस बात का विरोध किया.

Advertisement

दोनों के बीच इसे लेकर घर में रोज लड़ाई-झगड़ा होने लगा. पीड़ित पत्नी के मुताबिक, शनिवार की रात को करीब 8:00 बजे विक्रम ने पहले खाना बनाने को कहा, जो उसने बनाकर दे दिया. इसके बाद दोबारा से उस महिला को लेकर उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई. तभी विक्रम ने इसका गुस्सा अपनी बेटी पर निकालना शुरू कर दिया.

वह उसे पीटने लगा तो पत्नी सीमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. विक्रम ने इसी बीच धारधार हथियार से पत्नी की नाक काट डाली. फिर उसे अपनी जेब में डाला और वहां से फरार हो गया.

लहूलुहान पत्नी उसी हालत में थाने पहुंची और पति के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी. पुलिस ने पीड़ित पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर आरोपी पति विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस ने सीमा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर लखीमपुर के सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि मितौली थाना क्षेत्र के बांसताली गांव में पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसका नाक काट दी. केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »