यमुना में नहाने उतरे तीन दोस्त, अचानक गहराई में गया किशोर... डूबने से मौत, दो की बची जान

कौशांबी में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक किशोर की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. सराय अकिल थाना क्षेत्र के यमुना महिला पुल के पास 15 वर्षीय शुभ मिश्रा गहरे पानी में चला गया. गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव निकाला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
मृतक की फाइल फोटो.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) मृतक की फाइल फोटो.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक किशोर की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो साथियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

Advertisement

यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के यमुना महिला पुल के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के तीन दोस्त यमुना नदी में स्नान करने के लिए आए थे. नहाने के दौरान अचानक एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें: एडमिट कार्ड किसी का, पेपर दे रहा था कोई और! कौशांबी जिले में हिंदी का पेपर दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

नहाते समय गहरे पानी में चला गया किशोर

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान 15 वर्षीय शुभ मिश्रा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथ मौजूद 17 वर्षीय सचिन त्रिपाठी और 16 वर्षीय अमन पांडे किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आए. दोनों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी.

Advertisement

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को भी सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरू की गई. काफी देर तक चली तलाश के बाद गोताखोरों ने शुभ मिश्रा के शव को नदी से बाहर निकाला.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक शुभ मिश्रा चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस मामले में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि तीन दोस्त यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे. नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बचा लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »