चचेरे भाई ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई पीड़िता ने दिया नवजात को जन्म... मां‑भाई ने पटककर ले ली मासूम की जान

कौशांबी जिले में 19 वर्षीय युवती से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. प्रसव के बाद नवजात की संदिग्ध मौत हो गई. परिवार पर इज्जत बचाने के लिए बच्चे को पटककर मारने और तालाब में फेंकने का आरोप है. पुलिस ने शव बरामद कर मां और भाई पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है

Advertisement
प्रेग्नेंट रेप पीड़िता के बच्ची की पैदा होते ही हत्या  (Photo: Representation image) प्रेग्नेंट रेप पीड़िता के बच्ची की पैदा होते ही हत्या (Photo: Representation image)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 22 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रिश्तों को तार‑तार कर देने वाली इस वारदात में एक चचेरे भाई ने अपनी ही 19 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया. जब बहन प्रेग्नेंट हुई तो उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया. लेकिन इंसानियत तब और ज्यादा शर्मसार हो गई जब उस मासूम की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के डर से नवजात को कथित रूप से मार डाला. शव को छुपाने के लिए उसे एक तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के सिर पर चोट का निशान मिला है. पुलिस ने गांव की चौकीदार के तहरीर पर पीड़िता लड़की की मां और भाई पर मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement

मां-बाप ने प्रेग्नेंसी को बताया ट्यूमर 

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां की 19 वर्षीय की एक युवती को उसके ही चचेरे भाई ने अपनी हवस का शिकार बना डाला. महीनों तक चली इस क्रूरता का अंजाम तब सामने आया, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई. लेकिन परिवार ने इसे छिपाने की हर कोशिश किया. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मां-बाप ने पेट की सूजन को ट्यूमर बताया और लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने से भी परहेज किया. 16 अक्टूबर का वो काला दिन भी आया, जब घर में ही अचानक प्रसव हो गया, और एक नवजात बच्चे ने जन्म लिया. बताया जा रहा है कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और परिवार में हड़कंप मच गया. पीड़िता के भाई को जैसे ही भनक लगी उन्होंने सराय अकिल थाना में पहुंचकर चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Advertisement

तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैर रहा है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबको सन्न कर दिया, रिपोर्ट में नवजात शिशु के सिर पर चोट की पुष्टि हुई. जिससे यह प्रतीत होता है कि उसको पटक कर मर दिया गया है.

गांव के चौकीदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़िता की मां और उसके भाई पर इस निर्दयी कांड को अंजाम देने का आरोप है. यह भी बताया गया कि इज्जत बचाने के नाम पर नवजात शिशु की जान ले ली गई. पुलिस ने चौकीदार के तहरीर पर पीड़िता की मां और भाई के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

चाचा के बेटे ने किया था रेप

डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना में सूचना दी कि उनकी एक बहन है जो 19 वर्ष की है.  उसके साथ चाचा के लड़के के द्वारा गलत काम किया गया था जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी. इसके बाद उनकी बहन ने एक शिशु को जन्म दिया था. जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी. इस सूचना पर तत्काल थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था.

Advertisement

इसी दौरान सराय अकिल को सूचना मिली कि पीड़िता के घर वालों ने लोक लाज के डर से  नवजात शिशु को पाटक करके मार दिया जिससे उस़की मृत्यु हो गई थी प्राप्त सूचना पर जो नवजात शिशु है एक तालाब में फेंक दिया था उसे बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया इस मामले में गहनता से जांच की ज रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »