कानपुर: होटल में दो लड़कियों ने युवक को जंजीर से बांधा, कपड़े उतरवाए, फिर की बर्बरता!

कानपुर के माल रोड स्थित ओयो ग्रैंड होटल में दो लड़कियों द्वारा एक युवक को जंजीर से बांधकर पीटने का खौफनाक वीडियो सामने आया है. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को छुड़ाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
आरोप है कि युवक लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था (Photo: ITG) आरोप है कि युवक लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था (Photo: ITG)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

कानपुर के फीलखाना क्षेत्र स्थित माल रोड चौराहे पर बने ओयो ग्रैंड होटल में एक युवक को 'तालिबानी सजा' दी गई. दो लड़कियों ने रोशन नाम के अपने साथी के साथ मिलकर राहुल गुप्ता नामक युवक को जंजीर से बांध दिया और उसके कपड़े उतारकर बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान रोशन पूरी घटना का वीडियो बना रहा था. युवक के चिल्लाने पर बाहर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विनोद और दीपक शर्मा ने युवक को छुड़ाया. थाना प्रभारी रीता सिंह के मुताबिक राहुल की तहरीर पर दो लड़कियों, रोशन और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया गया है.

Advertisement

होटल के अंदर जंजीर से बांधकर की बर्बरता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गुप्ता के हाथ-पैर जंजीर से बंधे दिख रहे हैं. एक लड़की पीछे से उसके बाल पकड़कर खींच रही है, जबकि दूसरी लड़की उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है. मारपीट से पीड़ित युवक दर्द से चिल्लाता रहा. पीड़ित की पीठ पर बेल्ट से पीटे जाने के गहरे निशान पाए गए हैं.

होटल सुपरवाइजर का दावा और पुलिस का रुख

होटल के सुपरवाइजर पटेल ने दावा किया कि राहुल बाहर टहल रहा था और अचानक अंदर आकर चिल्लाने लगा. सुपरवाइजर के अनुसार युवक लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था, जिससे विवाद बढ़ा. हालांकि पुलिस ने छेड़खानी के दावे से इनकार किया है और लड़कियों की दबंगई मानकर कार्रवाई कर रही है.

विवादों से पुराना नाता रहा है ओयो ग्रैंड होटल का

Advertisement

यह ओयो ग्रैंड होटल पहले भी विवादों में रह चुका है. तीन साल पहले कानपुर के तत्कालीन आईपीएस अधिकारी आकाश ने इसी होटल में छापेमारी की थी. उस समय यहां से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में कई लड़के और लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »