कानपुर: कचरे में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट की मची लूट, बैग-बोरे में भरकर ले गए लोग- VIDEO

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटने का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा है कि एक फैक्ट्री मालिक ने बिक्री के लिए अनुपयुक्त चॉकलेट-टॉफियों को डंपिंग साइट के पास फेंक दिया था.

Advertisement
एक्सपायर्ड चॉकलेट लूटते लोग. (Photo: Screengrabs) एक्सपायर्ड चॉकलेट लूटते लोग. (Photo: Screengrabs)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग डंपिंग साइट के पास फेंकी गईं चॉकलेट और टॉफियां इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं. कोई इन्हें हाथों में उठा रहा है तो कोई बैग, बोरे और डिब्बों में भरकर ले जाता दिखाई दे रहा है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के निपटारे और लोगों की सेहत को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement

देखते ही देखते चॉकलेट बटोरने की लग गई भीड़
बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री मालिक ने कथित तौर पर एक्सपायर्ड और बिक्री के लिए अनुपयुक्त हो चुकी चॉकलेट और टॉफियों को पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में डंपिंग साइट के पास फेंक दिया था. जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, वहां भीड़ जुट गई. देखते ही देखते लोग बड़ी मात्रा में चॉकलेट और टॉफियां बटोरने लगे.

वायरल वीडियो में कुछ लोग इन खाद्य पदार्थों को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें खाने के लिए ले जाया गया था या किसी अन्य इस्तेमाल के लिए. एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी खतरा हो सकता है, खासकर तब जब उसके रखरखाव और खराब होने की स्थिति की जानकारी न हो.

Advertisement

संबंधित अधिकारियों की तरफ से अभी मामले में पर नहीं आया है बयान
इस घटना ने खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक्सपायर्ड या बिक्री के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाना चाहिए, ताकि कोई व्यक्ति उसे उठाकर इस्तेमाल न कर सके.

फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संबंधित अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि खाद्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है या नहीं. वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »