UP: आलीशान होटल से चल रहा था IPL में सट्टे का खेल, 3 आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख बरामद

कानपुर में आलीशान होटल के कमरे से आईपीएल में सट्टे का खेल चलाया जा रहा था. पुलिस ने 19 लाख रुपये की बरामदगी के साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों के खाते में विदेश से भी पैसा भेजा गया है. 

Advertisement
कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आए तीन सटोरिये. कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आए तीन सटोरिये.

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 13 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

कानपुर में आईपीएल के मैचों में सट्टेबाजी जोरों पर है. आलम यह है कि आलीशान होटल के कमरों से भी सट्टेबाज गैंग अपना काला कारोबार चल रहे हैं. उनके खातों में विदेश से भी पैसा भेजा जा रहा है. कानपुर पुलिस ने आज शहर के हरबंश मोहाल इलाके में बने मेफेयर इन होटल में छापा मारकर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

पुलिस ने उनके पास से 19 लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं. एडीसीपी क्राइम ब्रांच मनीष सोनकर ने बताया कि आरोपी लक्जरी होटल में कमरा लेकर वहां से सट्टेबाजी का कारोबार कर रहे थे. उनके पास से पुलिस ने 19 लाख रुपये बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है आरोपियों के खातों में विदेश से भी पैसों का ट्रांजैक्शन मिला है. इन सब मामलों की जांच की जा रही है. 

सुमित नाथ का युवक इस गैंग का लीडर है, जो पहले भी एक बार सट्टेबाजी में गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने सुमित गुप्ता, राहुल और सुमित आनंद उर्फ सोनू नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कई मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं. पुलिस को जानकारी भी मिली है कि ये लोग होटल बदल-बदलकर सट्टेबाजी करते थे, ताकि निगरानी से बच सकें. 

Advertisement

आरोपी होटल में कमरा लेकर वहां अपना गैंग इकट्ठा करते थे. उसके बाद फोन से सट्टेबाजी का खेल चलाते थे. सबसे खास बात यह है कि उनके खातों में जो विदेशों से पैसे का ट्रांजैक्शन हुआ है, वह पुलिस के लिए जांच का बड़ा बिंदु है. पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर विदेश से उनके पैसों के लेन-देन का आधार क्या है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »