श्रवण कुमार जैसी बहू! 90 साल की सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली ला रही काजल चौधरी, 71 किलो गंगाजल भी साथ

सावन मास की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. इस भक्तिमय माहौल में मुजफ्फरनगर के रास्तों से गुजर रही एक अनोखी और भावुक कर देने वाली कांवड़ हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

Advertisement
सास को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से चलीं दिल्ली.(Photo:Screengrab) सास को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से चलीं दिल्ली.(Photo:Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

सावन मास की कांवड़ यात्रा शुरू होते ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर जाने वाले कांवड़ियों का सैलाब भी अब उमड़ पड़ा है. इस बार की यात्रा में तरह-तरह की अनोखी कांवड़ सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं. ऐसी ही एक अनोखी और भावुक कर देने वाली कांवड़ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से होकर गुजर रही है, जो पौराणिक कथाओं के श्रवण कुमार की कथा को जीवंत कर रही है.

Advertisement

दरअसल, दिल्ली के शाहदरा निवासी काजल चौधरी अपनी 90 वर्षीय सासू मां चन्द्रिदेवी को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा कर रही हैं. कंधे पर कांवड़ और उसमें बैठी वृद्ध सास, यह दृश्य जो भी देख रहा है, वह भावुक हो रहा है.

बताया जा रहा है कि ये काजल चौधरी की दूसरी कांवड़ यात्रा है. साल 2025 में भी उन्होंने अपनी सास को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा पूरी की थी.

काजल चौधरी पेशे से एक गायिका हैं, जो देहाती रागनी और भजनों के कारण सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हैं. इसी साल उन्होंने अपनी सास को कंधे पर बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा भी की थी, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं. इस वर्ष की यात्रा में उनके छोटे पुत्र मनीष चौधरी और परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं.

Advertisement

काजल चौधरी 71 किलो गंगाजल सहित अपनी सास को बिठाकर ये अपनी कावड़ लेकर आ रही है. जिसमें वह संदेश दे रही हैं कि अपने सास ससुर माता-पिता की ऐसी सेवा करो कि जब वह हमारे पास से जाएं तो हमें अपना आशीर्वाद देकर जाएं. सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए. यही हमारा कर्म भी है. देखें VIDEO:- 

काजल चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भावुक अपील की है. उनका कहना है कि उनकी सास चंद्रिदेवी मुख्यमंत्री से मिलना चाहती हैं और उन्हें कुछ भेंट करना चाहती हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, ''मेरी अम्मा की इच्छा है कि वे योगी जी से मिलें. मैं बस इतना चाहती हूं कि उनकी यह इच्छा पूरी हो जाए.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »