झांसी: कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस को फोन कर बोला- मैंने उसे मार दिया

शख्स ने पहले तो कुल्हाड़ी से वार कर 70 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. फिर खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
झांसी: हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में झांसी: हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी ,
  • 28 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

यूपी के झांसी में 70 साल के एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. खुद हत्यारोपी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी के प्रेम संबंधों के बारे में गांव के लोगों को बता दिया था. इसी को लेकर उन दोनों के बीच विवाद चल रहा था. 

Advertisement

घटना मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले थाना लहचुरा के ग्राम रोरा की है. जहां आज सुबह 70 साल के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. इस घटना की जानकारी खुद आरोपी ने पुलिस को दी और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी आरोपी ने ही पुलिस को बरामद करवाई. जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

हत्या कर खुद पुलिस को फोन किया 

जानकारी के मुताबिक, बृजलाल अहिरवार का गांव के ही राकेश सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था. क्योंकि, राकेश का एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था. बृजलाल ने एक साल पहले राकेश और उसकी प्रेमका के संबंधों के बारे में गांव के कई लोगों को बता दिया था. जिसको लेकर राकेश व बृजलाल में तगड़ा झगड़ा हुआ था. शिकायत थाने में भी की गई थी. 

Advertisement

इसके बाद से ही राकेश को शक था कि बृजलाल उसकी प्रेमिका के परिजनों से मिलकर उसकी हत्या करा सकता है. इसी डर से उसने आज सुबह जब बृजलाल गांव में कही जा रहा था तभी पीछे से आकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई. बृजलाल की मौत के बाद राकेश ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि मैने ही हत्या की है. 

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राकेश को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »