झांसी में आवारा कुत्ते का आतंक! बच्ची को गिराकर काटा, फिर नोंच ले गया गाल का मांस

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक कुत्ते ने एक 6 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया और उसे नोंचना शुरू कर दिया. जिससे बच्ची गिर गई और इसके बाद कुत्ता उसके गाल का मांस भी नोंच ले गया. बच्ची पर कुत्ते के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
बच्ची पर हमले के बाद भागता कुत्ता. (Photo: Screengrab) बच्ची पर हमले के बाद भागता कुत्ता. (Photo: Screengrab)

अजय झा

  • झांसी,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

झांसी से एक बार फिर कुत्तों के हमले का डरावना मामला सामने आया है. जहां नई बस्ती इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची पर काले रंग के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके गाल का मांस नोंच ले गया. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गंभीर हालत में बच्ची को पहले समथर, फिर मोंठ और आखिरकार झांसी रेफर करना पड़ा. घटना के बाद इलाके में दहशत और प्रशासन के प्रति आक्रोश का माहौल है.

Advertisement

दरअसल झांसी के समथर नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हरिवंश शिल्पकार की 6 वर्षीय बेटी शिवांगी पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक शिवांगी घर के पास ही पड़ोस में जा रही थी. जैसे ही वह अर्द्धनारीश्वर मंदिर के बगल से गुजरने वाली गली में पहुंची, वहां पहले से घूम रहे काले रंग के कुत्ते ने अचानक उसे दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्ते ने ऐसा नोंचा, छटककर जमीन पर गिरी 4 साल के मासूम की आंख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता बेहद आक्रामक था और उसने बच्ची को बुरी तरह काटना शुरू कर दिया. हमले के दौरान कुत्ता बच्ची के गाल का मांस तक नोंच ले गया. मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया. घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मोंठ रेफर किया गया.

Advertisement

बच्ची की हालत बनी हुई है गंभीर

मोंठ में भी डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और परिजनों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. बच्ची के चाचा तुलसीदास शिल्पकार ने बताया कि उनकी भतीजी शिवांगी मोहल्ले में जा रही थी. तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि कुत्ता देखने में ‘पागल’ जैसा लग रहा था और काफी आक्रामक था. हमले के बाद बच्ची दर्द से तड़पते हुए बेहोश हो गई थी. फिलहाल इस पूरी घटना की तस्वीर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुत्ता अचानक बच्ची पर टूट पड़ता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement