आवारा कुत्ते ने ऐसा नोंचा, छटककर जमीन पर गिरी 4 साल के मासूम की आंख

तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरि में आवारा कुत्ते के हमले में 4 साल के मासूम ने अपनी एक आंख गंवा दी. घर के बाहर खेलते समय हुए इस हमले से इलाके में दहशत है. बच्चे का इलाज हैदराबाद में चल रहा है, जबकि प्रशासन पर आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
कुत्ते का ऐसा हमला (Photo: representational image) कुत्ते का ऐसा हमला (Photo: representational image)

aajtak.in

  • यादाद्री भुवनगिरि ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरि जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्ते के हमले में चार साल के एक मासूम बच्चे ने अपनी एक आंख खो दी. यह घटना गुरुवार शाम भुवनगिरि कस्बे में उस वक्त हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था.

चेहरे पर हमला, जमीन पर गिरी आंख

बताया जा रहा है कि अचानक एक आवारा कुत्ता बच्चे पर झपट पड़ा और उसने उसके चेहरे पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे की एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और आंख की पुतली छटककर जमीन पर जा गिरी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर कर दिया गया.

Advertisement

मासूम ने गंवा दी एक आंख

फिलहाल बच्चे का इलाज हैदराबाद के निजी अस्पतालों में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है और दूसरी आंख सुरक्षित है. हालांकि, इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

घटना की जानकारी मिलते ही भोंगीर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

'इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार'

सांसद ने बच्चे के पिता से भी बात की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाएगी. इस घटना के बाद एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.  

Advertisement

सांसद रेड्डी ने भी नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द प्रभावी उपाय करें. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस रुख का भी जिक्र किया, जिसमें ‘एनिमल बर्थ कंट्रोल’ कानून को लागू करने की बात कही गई है, ताकि आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके. फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर ली है और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. घटना ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement