'करेजा ना है का हमरे...', जौनपुर में मर्डर के आरोपी आशीष उर्फ चिघडू की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या, फिर लाश को 1 KM तक घसीटा

जौनपुर के सिरकोनी में जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी आशीष की बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर दिनदहाड़े हत्या कर दी. हमलावर शव को एक किमी तक घसीटते ले गए, जिसका वीडियो वायरल है. पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी शिव शंकर और धनंजय घायल हुए हैं, जिनसे हत्या में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद हुआ.

Advertisement
जौनपुर में हत्यारोपी आशीष चौहान का मर्डर (Photo- Screengrab) जौनपुर में हत्यारोपी आशीष चौहान का मर्डर (Photo- Screengrab)

आदित्य प्रकाश भारद्वाज

  • जौनपुर ,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

Uttar Pradesh News: जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हत्या के एक आरोपी युवक की बदमाशों ने दिनदहाड़े बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. हत्या का आरोपी युवक जमानत पर बाहर था. 

Advertisement

फिलहाल, इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. वहीं, दिनदहाड़े हुए इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घसीटने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. देर रात पुलिस मुठभेड़ में इस मामले में दो आरोपी घायल हुए हैं.

जौनपुर के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान (पुत्र अरविंद चौहान), बंदीपुर के पास स्थित एक शराब ठेके के करीब मौजूद था. इसी दौरान एक दर्जन से अधिक हमलावर वहां पहुंच गए. उन्होंने आशीष को दौड़ा लिया. अपनी जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव की तरफ भागा. इस दौरान उसने कई घर में शरण लेने का प्रयास किया. लेकिन हमलावरों के डर से ग्रामीण सहम गए.

भागते-भागते आशीष गांव में एक मड़हे के पास पहुंचा, जहां हमलावरों ने उसे घेर लिया. घेरने के बाद हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. चाकू के कई वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

घटना के दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर शव को उठाकर बंदीपुर की तरफ ले गए. लगभग एक किलोमीटर दूर हाईवे जाने वाली सड़क पर हमलावार शव फेंककर फरार हो गए.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे और उप निरीक्षक सुजीत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है.

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पांच आरोपी शव को घसीटते हुए ले जा रहे हैं. घसीटने का लाइव वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. लाइव वीडियो में आरोपी कहते हुए नजर आ रहा है कि (करेजा ना है का हमरे...) उसके अंदर भी कलेजा है, इस तरह की घटना को अंजाम देने का.

इस बीच देर रात हत्या के इस मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए हैं. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के किसी स्थान पर जाने की सूचना मिली थी. इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो आरोपियों द्वारा फायर कर दिया गया. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए हैं. आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल आरोपियों के नाम शिव शंकर चौहान और धनंजय चौहान है. आरोपियों के पास से दो तमंचा कारतूस बाइक और कत्ल में प्रयोग हुआ चाकू बरामद किया गया है.

Advertisement

बता दें कि आशीष उर्फ चिघडू चौहान पूर्व में एक हत्या के मामले में आरोपी था. फिलहाल वो जमानत पर बाहर चल रहा था. आशीष जमानत के दौरान अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रह रहा था. बुधवार को उसके बंदीपुर आने की सूचना मिलते ही हमलावरों ने साजिश के तहत उसे निशाना बना लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement