जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या, शादी से नाराज दुल्हन के रिश्तेदार ने बरसाईं गोलियां

यूपी के जौनपुर में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां बारात लेकर निकले दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि इस वारदात को दूल्हे के रिश्तेदार ने अंजाम दिया है. वहीं परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले दूल्हे को धमकी मिली थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.

Advertisement
बारात लेकर जाते समय दिया वारदात को अंजाम. (Photo: Screengrab) बारात लेकर जाते समय दिया वारदात को अंजाम. (Photo: Screengrab)

आदित्य प्रकाश भारद्वाज

  • जौनपुर,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में मनेच्छा बादशाही मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर सामने से फायरिंग की. इस वारदात को दूल्हे के घर से 5 किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया. दूल्हे पर तीन राउंड फायर किए गए. इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है.

Advertisement

जौनपुर में सरायख़्वाजा थाना क्षेत्र के रहने वाले आजाद बिंद की शादी अपने घर से 10 किलोमीटर दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में तय हुई थी. शाम को रीति रिवाज के अनुसार, बारात घर से निकली. दूल्हे की गाड़ी 5 किलोमीटर दूर ही पहुंची थी, तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी.

अचानक हुए हमले से हड़कंप मच गया. गोली लगने से आजाद खून से लथपथ हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया. निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अस्पताल लाते वक्त ही युवक की मौत हो गई थी.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सभी सर्कल की पुलिस मौके पर पहुंच गई. दूल्हे की कार में सवार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कार के आगे से फायरिंग कर दी. आरोपियों ने अपना चेहरा ढका हुआ था और गाड़ी का नंबर प्लेट भी नहीं दिख रहा था. घटना के समय गाड़ी में बैठे सभी लोग डर गए थे. गोली लगने के बाद दूल्हा कह रहा था कि अब वह नहीं बचेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या, जमीनी विवाद में चाचा-चाची ने पीट-पीटकर मार डाला

दूल्हे की बहन ने कहा कि 2 दिन पहले उसके भाई को धमकी मिली थी. लग रहा था कि शादी में लड़ाई झगड़ा होगा. मम्मी ने कहा भी था कि पुलिस को जानकारी दे दी जाए. लेकिन फिर लगा कि लड़की पक्ष के लोग वहां होंगे तो ऐसी कोई बात नहीं होगी. दूल्हे की बहन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. दूल्हे के पिता राम लखन का कहना है कि बारात घर से निकली थी. इस दौरान पता चला कि बेटे को गोली मार दी गई है. राम लखन ने बताया कि 3 साल पहले उनके और उनके बेटे के कुछ लोगों ने हाथ पैर तोड़ दिए थे.

घटना के बारे में एसपी कुंवर सिंह ने बताया कि शादी से नाराज लड़की के एक रिश्तेदार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि प्रदीप नाम के आरोपी ने अपने साथी रवि के साथ घटना को अंजाम दिया है. परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. घटना की जांच के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »