पत्नी को सुहागन नहीं देखना चाहता था, हत्या के बाद उतारी थीं दोनों पायल... सास का भी कर दिया कत्ल, इटावा डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा

Itawah Bharthana Double Murder Case: इटावा दोहरे हत्याकांड में पति की खौफनाक सनक का पर्दाफाश हुआ है. पत्नी और सास का गला रेतने के बाद हैवान पति ने पत्नी के पैरों से पायलें उतार लीं क्योंकि वो उसे सुहागन नहीं देखना चाहता था. मुठभेड़ में अरेस्ट आरोपी के पास से पुलिस ने वही पायलें बरामद की हैं. देखिए पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
पत्नी-सास की हत्या के बाद साथ ले गया सुहाग की निशानियां.(Photo:ITG) पत्नी-सास की हत्या के बाद साथ ले गया सुहाग की निशानियां.(Photo:ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

इटावा के भरथना के चंदेठी गांव में दोहरे हत्याकांड से दहल गया था पूरा जिला, पत्नी और सास की दरांती से गला काटकर हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र यादव उर्फ मनि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास बरामद सामान में पत्नी की पायलें भी बरामद की हैं.

Advertisement

SSP इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 अगस्त को चंदेठी गांव में निर्मला उर्फ मंजू यादव (38) और उसकी मां पुष्पा देवी (60) के शव मिले थे. पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और भरथना थाने की संयुक्त टीम गठित की. उसी दिन पहले आरोपी मुकेश यादव को मुठभेड़ में पकड़ा गया था. और अब... 20 और 21 अगस्त की रात मुख्य आरोपी सत्येंद्र को तुरैया पुल के पास मंदिर से गिरफ्तार किया गया है. वो गवाहों को धमकाने आया था. पुलिस को देख उसने फायर किया और जवाबी कार्रवाई में दबोच लिया गया.

कोर्ट के आदेश के खौफ में पति ने रची साजिश

पूछताछ में जो कहानी सामने आई वो दिल दहला देगी. आरोपी ने बताया कि  उसकी शादी 2021 में चंदेठी की मंजू उर्फ निर्मला से हुई थी. विवाद के बाद मंजू मायके आ गई. मंजू और उसकी मां ने कोर्ट में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का केस कर दिया. कोर्ट ने सत्येंद्र को 3 लाख नकद और 7000 रुपये महीना देने का आदेश दिया.

सत्येंद्र अलीगढ़ में सफाई कर्मचारी है. 37 हजार सैलरी पाता है. उसे डर था कि ससुराल वाले दोबारा कोर्ट जाकर भरण-पोषण 20-25 हजार करवा देंगे. इसी डर से उसने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

Advertisement

13 अगस्त 2026 को उसने रिश्तेदार मुकेश को साजिश में शामिल किया. 15 अगस्त को दोनों चौपला पुल पर मिले. तीन कोल्ड ड्रिंक खरीदीं, 2 में नींद की गोलियां मिलाईं. शाम साढ़े 7 बजे मुकेश चंदेठी पहुंच गया.

कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोली, फिर दरांती से काटा गला

वहां उसने सास और पत्नी को किसी तरीके से कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया. एक घंटे बाद सत्येंद्र पहुंचा. मुकेश ने हाथ-पैर पकड़े और सत्येंद्र ने दरांती से दोनों का गला रेत दिया.

और हैवानियत देखिए कि हत्या के बाद सत्येंद्र को अपनी पत्नी सुहागन नहीं देखनी थी, इसलिए उसने पैरों से दोनों पायल उतार लीं और अपने साथ ले गया.

यह भी पढ़ें: इटावा में एनकाउंटर या 'फिल्म की शूटिंग'? दारोगा के वायरल वीडियो पर अखिलेश का तंज

पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस और मृतका की वही पायल बरामद की है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के लिए उसने मक्के की फसल बेचकर मुकेश को ढाई लाख रुपये दिए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »