Exclusive: झूठी निकली यूपी के IPS की मां के साथ लूट-हत्या की कहानी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई बताई गई है और लूट-खोरी या हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

Advertisement
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत प्राकृतिक थी. (Photo- ITGD) IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत प्राकृतिक थी. (Photo- ITGD)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

यूपी में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी. जांच के दौरान मौके से लूट या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है.

शुरुआत में परिवार की ओर से जिन जेवरों के गायब होने या चोरी होने का दावा किया जा रहा था, उस सामानकी तलाश अभी जारी है. आईपीएस प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके पर बॉडी पर जो पीली धातू की चीजें मिली थी, उन्हें भी परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है. एफआईआर में जिन सामान का जिक्र किया गया है, उनकी तलाश की जा रही है.

Advertisement

इससे पहले लखनऊ में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं. दर्ज एफआईआर के मुताबिक, परिवार को शुरुआत में फोन पर सूचना दी गई थी कि मां को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ेगा.

पहले मिली थी जेवर गायब होने की सूचना

हालांकि, जब परिजन घर पहुंचे तो एफआईआर के मुताबिक उन्होंने वहां की स्थिति को संदिग्ध पाया था. शिकायत में मुंह में तौलिया ठूंसने, खून निकलने, चोट के निशान होने और गले की सोने की चेन और तुलसी माला जैसे गहने गायब होने की बात कही गई थी.

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक बताया, बाहर से बंद था दरवाजा,घर पहुंचे तो बदल गई पूरी तस्वीर… FIR ने खोले IPS की मां की मौत के कई राज

Advertisement

पोस्टमार्टम और सबूतों से खुली गुत्थी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक सबूतों की बारीकी से जांच की. उन्होंने बताया कि इंद्रावती देवी की मौत प्राकृतिक थी और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा या लूटपाट नहीं हुई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »