मथुरा: करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, पति ने जमकर की धुनाई; देवरानी-जेठानी भी भिड़ीं

मथुरा के थाना हाईवे इलाके की बसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ के व्रत के दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इस घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने बीच-बचाव किया (Photo- Screengrab) पुलिस ने बीच-बचाव किया (Photo- Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

करवा चौथ के पर्व पर मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. छटीकरा निवासी मनोज ने अपनी पत्नी अंजू को कथित प्रेमी संजय उर्फ गीतम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. मनोज की शादी 15 वर्ष पूर्व अंजू से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं. पत्नी के प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ, जिससे परिवार की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को थाने ले आई, जबकि कथित प्रेमी मौके से फरार हो गया.

Advertisement

करवा चौथ के दिन हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मथुरा के थाना हाईवे इलाके की बसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ के मौके पर अजीब स्थिति पैदा हो गई. छटीकरा के रहने वाले मनोज को जब पता चला कि उसकी पत्नी अंजू अपने कथित प्रेमी संजय उर्फ गीतम से मिलने वहां पहुंची है, तो वह तुरंत अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया. मनोज ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई.

देवरानी और जेठानी के बीच हुई जमकर मारपीट

पति द्वारा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद मौके पर जोरदार हंगामा शुरू हो गया. इस विवाद के दौरान परिवार की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह मारपीट देवरानी और जेठानी के बीच हुई थी. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इस पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

Advertisement

पुलिस की एंट्री 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना हाईवे की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस को आता देख कथित प्रेमी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले आई. पीड़ित पति मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास आई थी और इससे पहले भी वह कई बार प्रेमी के साथ पकड़ी जा चुकी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और पुलिस की बाइट आना अभी बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »