पेट दर्द हुआ, डॉक्टर के पास गई तो पता चला प्रेग्नेंट है... 16 साल की पोती से 70 साल के दादा ने किया रेप!

यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
किशोरी की मां की हो चुकी है मौत. (Photo: Representational) किशोरी की मां की हो चुकी है मौत. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • हाथरस,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार जैसे रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप एक 70 साल के बुजुर्ग पर है और पीड़िता उस बुजुर्ग की 16 साल की पोती है. आरोप है कि किशोरी के दादा ने करीब तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया. मामला तब सामने आया, जब पेट में दर्द की शिकायत के बाद किशोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया. जांच हुई तो पता चला कि वो करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है.

Advertisement

इसके बाद किशोरी ने पुलिस को पूरी बात बताई. पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है. मामला हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, 16 साल की किशोरी की मां की मौत हो चुकी है. वह अपने पिता और दादा के साथ रहती थी.

किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले वह अपने रिश्तेदार के घर से वापस सिकंदराराऊ आई थी. इसके बाद 20 जून को उसके दादा ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया.

यह भी पढ़ें: पुणे: अमरूद का लालच देकर 9 साल की मासूम से रेप के बाद मर्डर, CCTV फुटेज की मदद से पकड़ा गया आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी दादा ने उसे नहीं छोड़ा. जब उसके पिता काम के लिए घर से बाहर चले जाते थे और वह घर में अकेली होती थी, तब आरोपी उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण करता था.

Advertisement

शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ. परिवार उसे डॉक्टर के पास लेकर गया. वहां जांच के बाद जो सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया. किशोरी प्रेग्नेंट थी. पुलिस के मुताबिक, उसे जिला अस्पताल भेजा गया. मेडिकल जांच में करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई.

इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया. उसके बयान के आधार पर उसके 70 साल के दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सर्किल ऑफिसर अमित पाठक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है और उसमें प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. किशोरी के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »