UP: दहेज के लिए शादी तोड़ने की दी धमकी, दूल्हा और उसके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के भदोही में दहेज को लेकर शादी से इनकार करने पर पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक शादी की रस्में दोनों परिवारों की सहमति से 15 दिसंबर 2023 को पूरी की गईं लेकिन शादी की तारीख नजदीक आने पर दूल्हे और उसके परिवार ने अचानक दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर दी.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • भदोही,
  • 30 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

यूपी के भदोही में शादी से पहले दहेज की मांग कर शादी तोड़ने की धमकी देने वाले दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में दूल्हा ब्रजेश कुमार मिश्रा, उसके पिता ओम प्रकाश मिश्रा और बड़ा भाई अखिलेश शामिल हैं. ये सभी जौनपुर जिले के कंवल गांव के निवासी हैं.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा ब्रजेश की शादी 18 अप्रैल 2024 को प्रज्ञा दुबे के साथ तय हुई थी. शादी की रस्में दोनों परिवारों की सहमति से 15 दिसंबर 2023 को पूरी की गईं लेकिन शादी की तारीख नजदीक आने पर दूल्हे और उसके परिवार ने अचानक दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर दी.

Advertisement

दूल्हे के परिवार ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि यह राशि नहीं दी गई तो वो बारात लेकर नहीं आएंगे और शादी रद्द कर देंगे. यह सुनकर लड़की का परिवार बेहद परेशान हो गया. लड़की के पिता रविकांत दुबे ने दहेज की मांग और शादी तोड़ने की धमकी के मामले में स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन जब पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने 7 मार्च 2024 को अदालत में याचिका दायर की.

मामले की सुनवाई के बाद 29 दिसंबर 2024 को एसजीएम (महिला उत्पीड़न) हरकिरण कौर ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया. मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश के पर दहेज निषेध अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »