'मम्मी, ससुराल वाले मार रहे हैं...' बेटी का आखिरी कॉल, मां पहुंची तो मिली लाश, 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

जिस बेटी ने तीन महीने पहले प्यार पर भरोसा करके अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू किया था, उसकी कहानी अब मौत पर खत्म हो चुकी थी. ग्रेटर नोएडा की रहने वाली मोनिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ नहीं, बल्कि परिवार को मनाकर अनुज चौहान से कोर्ट मैरिज की थी. मोनिका की मौत को लेकर उसकी मां का आरोप है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में बेटी की हत्या की गई है.

Advertisement
मां ने लगाया आरोप- प्रॉपर्टी के लालच में बेटी को मार डाला. (File Photo: ITG) मां ने लगाया आरोप- प्रॉपर्टी के लालच में बेटी को मार डाला. (File Photo: ITG)

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक कहानी सामने आई है. यहां रहने वाली 22 साल की मोनिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वहीं मां ने आरोप लगाया है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में उनकी बेटी की हत्या की गई है. मोनिका की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी. उसने घटना से पहले कॉल कर बताया था कि ससुराल वाले उसे मार रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

ये दर्दनाक कहानी ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव की है. दादरी पुलिस के अनुसार, 22 साल की मोनिका अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी. कुछ समय बाद ग्राम घोड़ी बछेडा के रहने वाले अनुज चौहान के साथ मोनिका ने कोर्ट मैरिज कर ली. यह शादी दोनों के परिजनों की सहमति से हुई थी. कोर्ट मैरिज के बाद से मोनिका और अनुज चौहान के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा होने लगा था.

7 मई को मोनिका ने अपने मौसेरे भाई को कॉल किया था और कहा था कि मेरा पति अनुज और उसके परिजन उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इस सूचना पर मोनिका के परिजन अनुज के घर पहुंचे तो वहां पता चला कि ससुराल वालों ने मिलकर मोनिका की हत्या कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम डूब रहे हैं, हमारे लिए प्रेयर करो...' क्रूज से आया आखिरी कॉल, मां-बेटे की तस्वीर वाली फैमिली की आपबीती

इस मामले की सूचना मिलने के बाद दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. युवती के परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

मृतका मोनिका के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर कोर्ट मैरिज की थी. शादी के बाद से ही वह प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था. गुरुवार की शाम मोनिका ने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.

इसके बाद जब मां गांव पहुंची तो घर के बाहर भीड़ लगी थी. आरोप है कि मोनिका का शव सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला. आरोपी वहां से फरार हो गया था. फिलहाल परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement