जंगल में पार्टी, बहस और दोस्त का मर्डर... बेनेट यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या की पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी का एक छात्र पिछले दिनों अचानक गायब हो गया था. पुलिस के पड़ताल करने के बाद पता चला कि उसके साथ पार्टी कर रहे दोस्तों ने जंगल में उसकी हत्या करके खेत में दफना दिया था. इस वारदात में शामिल आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है और अवैध तमंते बरामद किए गए हैं.

Advertisement
जंगल में पार्टी, बहस और दोस्त का मर्डर... खेत में दफना दिया था शव, एनकाउंटर में आरोपियों को लगी गोली जंगल में पार्टी, बहस और दोस्त का मर्डर... खेत में दफना दिया था शव, एनकाउंटर में आरोपियों को लगी गोली

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 29 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों से पुलिस की डाढ़ा गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से तीनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

Advertisement

अमरोहा के व्यापारी प्रदीप मित्तल का बेटा यश मित्तल ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी (Bennett University) में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था, जो 26 फरवरी से अचानक गायब हो गया. इसके बाद परिजनों ने दादरी थाने में उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने मामला दर्ज किया. इसके बाद यश मित्तल की तलाश के लिए कई टीमों का गठन करके जांच शुरू हुई थी. 

सीडीआर से मिला सुराग
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि यश मित्तल की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया और यूनिवर्सिटी के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि यश मित्तल मोबाइल पर बात करते हुए यूनिवर्सिटी से निकल कर अपनी मर्जी से एक कार में बैठकर कहीं गया था. 

Advertisement

पुलिस के द्वारा जब यश मित्तल की कॉट डीटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल कर उसकी जांच की गई तो उसमें कुछ संदिग्ध नंबर पाए गए. इनमें से एक नंबर अमरोहा जिले के थाना गजरौला निवासी रचित का था. यश मित्तल की तलाशी के लिए संभावित स्थानों पर गजरौला में ऑपरेशन चला कर सर्विलांस की मदद से आरोपी रचित नागर से पूछताछ की गई.

गुस्से में आकर दोस्तों ने की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी रचित ने बताया कि 26 फरवरी को यश मित्तल को फोन करके पार्टी के लिए यूनिवर्सिटी से बाहर बुलाया गया था. उसके बाद यश मित्तल के साथ रचित नागर, सुमित, सुशांत और शिवम अमरोहा के जंगलों में गए और वहां पर पार्टी हुई. इसी वक्त आपस मे विवाद हो गया. उसके साथ गए दोस्तों ने गुस्से में आकर यश मित्तल की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में ही गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया. 

यह भी पढ़ें: शराब पार्टी में दोस्तों ने की छात्र की हत्या, जमीन में गाड़ दिया शव, "शराब पार्टी में दोस्तों ने की छात्र की हत्या, जमीन में गाड़ दिया शव, जानें पूरा मामला

पुलिस ने बताए गए स्थान से यश मित्तल के शव को जमीन से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुधवार की देर शाम दादरी पुलिस की डाढ़ा गोल चक्कर के रास्ते 
में तीनों आरोपियों से मुठभेड़ हो गई और उनके पैर में गोली लग गई. आरोपियों की पहचान अमरोहा निवासी सुमित, सुशांत और शिवम के रूप में हुई है. 

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए करोड़ो रुपये की फिरौती की मांग की थी. इस पूरे मामले में आरोपी शुभम चौधरी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »