पत्नी और यूट्यूबर प्रेमी को एक साथ देख पति का फूटा गुस्सा, कर दिया खौफनाक हमला, खून से सना घर

गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में एक पति ने पत्नी और उसके यूट्यूबर प्रेमी को एक साथ देख लिया और गुस्से में आकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने फावड़े और डंडे से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
जितेंद्र निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार. (Photo: Screengrab) जितेंद्र निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर के पिपरपाती गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी और उसके यूट्यूबर प्रेमी को एक साथ देख लेने के बाद दोनों पर खौफनाक हमला कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक जितेंद्र निषाद तमिलनाडु में काम करता है और उसकी पत्नी गुंजा देवी घर पर रहती है. जितेंद्र कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु से वापस आया था. रविवार को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था.

Advertisement

इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने परिचित यूट्यूबर कुलदीप शर्मा को घर बुलाया. कुलदीप ऑटो से शाम करीब 5 बजे घर पहुंचा. करीब साढ़े  5 बजे जब जितेंद्र अचानक घर लौटा तो उसने पत्नी और कुलदीप को एक कमरे में एक साथ देख लिया. इसे देखकर वह गुस्से से आगबबूला हो गया. उसने घर में रखे धारदार हथियार से कुलदीप पर हमला कर दिया. हमले में कुलदीप की गर्दन और कान बुरी तरह कट गए. वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा.

गांव में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात

इसके बाद जितेंद्र ने पत्नी गुंजा पर भी डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह भी लहूलुहान हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. कमरे में खून ही खून फैल गया. आसपास के लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने दोनों घायलों को गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज और एम्स में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले पति ने पत्नी का एक वीडियो यूट्यूबर कुलदीप के साथ देखा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. घटना के दिन भी वह इसी गुस्से में घर आया था. पुलिस के अनुसार हमले में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है. आरोपी जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि आरोपी और गुंजा देवी की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. घटना के समय दोनों बच्चे अपने मामा के घर गए हुए थे. इस मामले पर सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पत्नी और उसके परिचित पर धारदार हथियार से हमला किया था. मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement