गोरखपुर हत्याकांड: हाथ में गंगाजल, जुबां पर इनकार... भड़के प्रेमी ने रेत दिया शादीशुदा खुशबू का गला!

यूपी के गोरखपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों को खत्म करने के लिए बुलाई गई पंचायत खूनी संघर्ष में बदल गई. देवर के दोस्त सीताराम ने अपनी पूर्व प्रेमिका खुशबू की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

Advertisement
मृतका और हत्यारोपी के बीच पहले से संबंध थे (Photo- Screengrab) मृतका और हत्यारोपी के बीच पहले से संबंध थे (Photo- Screengrab)

रवि गुप्ता

  • गोरखपुर ,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात सीताराम गौतम नामक युवक ने अपने दोस्त की भाभी खुशबू गौतम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना कटरा बाजार में तब हुई जब दोनों के बीच चल रहे कथित अवैध संबंधों को खत्म करने के लिए गंगाजल की कसम खाने की प्रक्रिया चल रही थी. 

खुशबू के पति उपेंद्र दुबई में हैं और घर पर देवर जितेंद्र व ससुर मौजूद थे. आरोपी सीताराम ने छत पर टहल रही खुशबू पर धारदार हथियार से हमला किया क्योंकि उसने संबंधों की बात से इनकार कर दिया था. गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

Advertisement

गंगाजल की कसम और टूटा सब्र

खुशबू और सीताराम के बीच शादी से पहले से संबंध थे, जो शादी के बाद भी जारी रहे. सामाजिक बदनामी से बचने के लिए दोनों परिवारों ने तय किया कि वे गंगाजल हाथ में लेकर इन संबंधों को खत्म करने की कसम खाएंगे. बुधवार रात जब सीताराम कसम खाने पहुंचा, तो खुशबू ने कह दिया कि उसका उससे कोई संबंध नहीं है. यह सुनते ही सीताराम आगबबूला हो गया और उसने अपना आपा खो दिया.

छत पर टहलते समय किया हमला

विवाद के कुछ देर बाद जब खुशबू अपने घर की छत पर टहल रही थी, तभी सीताराम सीढ़ियों के रास्ते ऊपर पहुंच गया. उसने अचानक धारदार हथियार से खुशबू के गले पर वार कर दिया. लहूलुहान हालत में खुशबू को छोड़कर वह वहां से भाग निकला. देवर जितेंद्र और अन्य लोग उसे तुरंत इलाज के लिए पीएससी लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद गांव में भारी तनाव फैल गया.

Advertisement

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. ससुर की तहरीर पर पुलिस ने सीताराम गौतम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है और गांव में पुलिस बल तैनात है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement