Fatehpur: झाड़ियों में मिला 20 साल की लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

UP News: फतेहपुर जिले में एक सड़क किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में 20 वर्षीय लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक अज्ञात लड़की का शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंक दिया गया है. मृत लड़की की अब तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है. लड़की के दाहिने हाथ में शालू लिखा है.

Advertisement
अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला लड़की का शव

नीरज श्रीवास्तव

  • फतेहपुर ,
  • 12 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में 20 साल की एक लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों में चर्चा है कि लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. पुलिस के मुताबिक, अज्ञात लड़की का शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है. मृत लड़की की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसके दाहिने हाथ में शालू लिखा हुआ है. इसके आधार पर लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. 

Advertisement

रेप के बाद हत्या की आशंका

आस-पास के क्षेत्र में मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है. युवती के गले में चोट के निशान मिले हैं. पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की आशंका जता रही है. 

पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है

पुलिस का कहना है कि जल्द ही उस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा. इस केस को सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. पुलिस ने डेडबॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आस-पास के क्षेत्र में मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »