युवक को शक था- पत्नी से पड़ोसी का अफेयर चल रहा है, तलवार लेकर निकला और कर दिया हमला

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को लगता था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी से अफेयर है, इसी शक में वह तलवार लेकर निकला और युवक पर अटैक कर दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
बाइक से जाते समय आरोपी ने किया अटैक. (Photo: Screengrab) बाइक से जाते समय आरोपी ने किया अटैक. (Photo: Screengrab)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था. इसी को लेकर उसने अपने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया. हमले के दौरान पड़ोसी युवक का कान कट गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल हो गया.

Advertisement

यह घटना सिद्धार्थ विहार स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में 16 अप्रैल की शाम को हुई.  यहां अभिषेक नाम का युवक बाइक से गोकुलधाम सोसाइटी गेट नंबर-1 के सामने से गुजर रहा था, तभी उसी सोसाइटी में रहने वाला नितिन अचानक पीछे से तलवार लेकर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.

तलवार का हमला होते ही अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा. आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा और फिर वार करने की कोशिश की. तलवार लगने से अभिषेक का कान बुरी तरह कट गया. इस दौरान आसपास के लोग मौके पर आ गए. उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की. वहीं घायल हालत में अभिषेक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: भाभी से अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम... बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Advertisement

आरोपी नितिन को अपनी पत्नी और अभिषेक के बीच अवैध संबंध होने का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. इसी शक में उसने हमला कर दिया. घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर विजयनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया.

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है. इन फुटेज को लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement