गाजियाबाद मर्डर: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को सिर में गोली मारकर फरार हुए बदमाश

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश कुमार को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मोटरसाइकिल सवार हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

Advertisement
हत्या की जांच में जुटी पुलिस  (Photo: Screengrab) हत्या की जांच में जुटी पुलिस (Photo: Screengrab)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 26 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिनदहाड़े हुई हत्या ने हड़कंप मचा दिया. लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड कर्मचारी योगेश कुमार की बदमाशों ने बेहद नजदीक से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना दिल्ली–सहारनपुर रोड पर उस वक्त हुई, जब योगेश कुमार किसी काम से बाहर जा रहे थे.

बदमाशों ने सिर से सटाकर मारी गोली

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के योगेश कुमार के सिर से सटाकर गोली मार दी. गोली चलने की आवाज से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेज़ी से फरार हो गए.

वायुसेना से रिटायर्ड हुए थे मृतक

मृतक योगेश कुमार कुछ महीने पहले ही भारतीय वायुसेना से असिस्टेंट वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में गुस्सा और भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लोनी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

Advertisement

मामले को लेकर एसीपी सिदार्थ गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement