गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी... स्वर्णजयंती पार्क में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. अज्ञात आरोपी बच्ची को सोते समय अगवा कर स्वर्णजयंती पार्क ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
CCTV से आरोपी की तलाश जारी(Photo: Representational) CCTV से आरोपी की तलाश जारी(Photo: Representational)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. बच्ची अपने परिवार के साथ एक निर्माणाधीन साइट पर बने अस्थायी कमरे में सो रही थी. आरोप है कि देर रात एक अज्ञात शख्स वहां पहुंचा, बच्ची का मुंह दबाया और उसे कंधे पर उठाकर कुछ दूरी पर स्थित पार्क में ले गया. वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया. घटना के बाद बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

दरअसल, यह घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतीखंड इलाके की बताई जा रही है. बच्ची का पिता निर्माणाधीन साइट पर गार्ड का काम करता है और परिवार वहीं अस्थायी कमरे में रहता है. आरोप है कि पिता ड्यूटी के बाद कुछ दूरी पर सो रहे थे, तभी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें: यूपी: NIA करेगी गाजियाबाद ISI जासूसी कांड की जांच, पाकिस्तान से हो रही थी मॉनिटरिंग

पार्क में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को कुछ मीटर दूर स्थित स्वर्णजयंती पार्क में ले गया और वहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को जानकारी दी, जिसके बाद परिवार सदमे में है. बताया गया कि बच्ची का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है और करीब दो महीने पहले ही इंदिरापुरम क्षेत्र में आया था.

Advertisement

घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है और परिवार गहरे सदमे में है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच और आरोपी की तलाश जारी

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 15/16 की रात हुई घटना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने पॉक्सो और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. बच्ची का मेडिकल कराया गया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

सीसीटीवी में एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को ले जाता हुआ नजर आया है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement