बागपत में पकड़ा गया करीब 600 KG नकली पनीर, प्रशासन ने गड्ढा खोदकर किया दफन

उत्तर प्रदेश के बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर गाजियाबाद से तस्करी कर लाया जा रहा 580 किलो नकली पनीर और 240 किलो संदिग्ध क्रीम बरामद की है. इस मिलावटी खेप को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफनाकर नष्ट कर दिया गया है.

Advertisement
नकली पनीर पर बागपत प्रशासन का एक्शन (Photo- ITG) नकली पनीर पर बागपत प्रशासन का एक्शन (Photo- ITG)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

Uttar Pradesh News: बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ौत क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान गाजियाबाद से लाई जा रही 580 किलो से अधिक नकली पनीर और 240 किलो संदिग्ध क्रीम की बड़ी खेप को बाजार में खपने से पहले ही पकड़ लिया गया. 

अधिकारियों ने इस मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक उत्पाद के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए. इसके बाद लाखों रुपये कीमत के इस पूरे माल को जनता की सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया.

Advertisement

गाजियाबाद से सप्लाई होने आया था 'जहर'

यह पूरी खेप गाजियाबाद से बागपत लाई गई थी. मिलावटखोर इसे जिले की विभिन्न फुटकर दुकानों, ढाबों और होटलों में सप्लाई करने की तैयारी में थे. खाद्य विभाग को पहले ही सूचना मिल गई थी कि जिले में बड़ी मात्रा में नकली डेयरी उत्पाद खपाए जाने वाले हैं. इस सूचना पर टीम ने बड़ौत में घेराबंदी कर इस खेप को दबोच लिया, जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ होने से बच गया.

जेसीबी से गड्ढा खोदकर माल किया नष्ट

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने इस नकली माल को बाजार से दूर रखने के लिए कड़ा फैसला लिया. अधिकारियों की देखरेख में जेसीबी मशीन बुलवाई गई और जमीन में गहरा गड्ढा करवाकर 580 किलो नकली पनीर और 240 किलो क्रीम को दफन कर दिया गया. सहायक खाद्य आयुक्त डी. पी. सिंह ने बताया कि बरामद माल की कीमत लाखों रुपये में है और मिलावटखोरों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »