'फिल्म में यारा रोल मिले तो रियल में दिखला देंगे...', गाने पर अवैध कट्टे के साथ बनाई Reel, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हाद को पार कर जाते हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स ने अवैध पिस्टल के साथ अपना वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है.

Advertisement
अवैध हथियार के साथ बनाई Reel. अवैध हथियार के साथ बनाई Reel.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 02 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक को सोशल मीडिया पर भौकाल बनाना भारी पड़ गया. एक शख्स ने 'फिल्म में यारा रोल मिले तो रियल में दिखला देंगे' गाने पर लव यू फ्रेंड्स लिखकर अवैध पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एफआईआर दर्ज कर शख्स के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया.

Advertisement

दरअसल, थाना बिसंडा का रहने वाला संजय अपने एक दोस्त के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें दिख रहा है कि वह अवैध पिस्टल के साथ है. शख्स ने भौकाल दिखाने के लिए वीडियो में 'लव यू फ्रेंड्स' भी लिखा. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें- Video: चलती स्कूटी पर नहाते हुए दो लड़कों ने बनाई Reel, अब एक्शन लेगी ट्रैफिक पुलिस

इसके बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

देखें वीडियो...

मामले में SP ने कही ये बात

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों जिले में चेकिंग अभियान के साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के लिए टीमें लगाई गई हैं. इसी दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स अवैध तमंचा लहराता नजर आ रहा था. तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया. पता चला कि आरोपी संजय, जो थाना बिसंडा का रहने वाला है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »