Fatehpur: पहले कराया मां का 50 लाख का बीमा, फिर बेटे ने गला घोंटकर कर दी हत्या, बोरे में भरकर नदी किनारे फेंका शव

फतेहपुर जिले में एक बेटे ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. बेटा मां के बीमा के 50 लाख रुपये हथियाना चाहता था. हत्या करने के बाद बेटे ने मां के शव को बोरे में भरकर यमुना नदी के किनारे बने टीले के पीछे फेंक दिया.

Advertisement
फतेहपुर: जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस फतेहपुर: जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर ,
  • 22 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. बेटा मां के बीमा के 50 लाख रुपये हथियाना चाहता था. हत्या करने के बाद बेटे ने मां के शव को बोरे में भरकर यमुना नदी के किनारे बने टीले के पीछे फेंक दिया. ग्रामीणों की खोजबीन में शव मिला तो हड़कंप मच गया. 

Advertisement

पिता ने बेटे की संदिग्ध हरकतों के आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद बेटा घर से फरार हो गया. इस वारदात में दो अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. 

पिता ने बेटे पर जताया हत्या शक  

दरअसल, मां के शव को ठिकाने लगाने के बाद बेटा वापस घर आ गया था. तभी मंदिर से उसके पिता भी आ गए. उन्होंने पत्नी के बारे में बेटे से पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. तभी उनकी नजर घर पर ही पड़ी पत्नी के चप्पल पर पड़ी, जिससे उन्हें शंका हुई. ऐसे में वो अपने चचेरे भाई के साथ पत्नी की खोजबीन के लिए यमुना नदी के किनारे पहुंच गए. वहां बोरे में भरा एक शव मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

Advertisement
नदी किनारे मिला महिला का शव

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोला तो देखा की महिला का शव बोरी में भरा हुआ था. जिसपर पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

क्या है हत्या की पूरी कहानी? 

दरअसल, जिले के धाता थाना क्षेत्र के छोटी अढौली गांव के रहने वाले रोशन सिंह सोमवार की शाम चित्रकूट जिले के राजापुर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद मंगलवार दोपहर को जब वह वापस आए तो देखा उसकी पत्नी (50) प्रभा देवी घर पर नहीं थी. बेटे हिमांशु से मां के बारे में पूछा तो उसने मां के ननिहाल जाने की बात कही. 

लेकिन उसी रात रोशन को घर पर ही प्रभा देवी के चप्पल पड़े मिले. रोशन को शक हुआ कि बिना चप्पल के पत्नी बाहर कैसे जा सकती है. इसपर उसे अनहोनी की आशंका हुई. उसने फौरन पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि हिमांशु सोमवार की रात ट्रैक्टर में बोरी रखकर कहीं गया था. 

जिसके बाद रोशन अपने चचेरे भाई के साथ यमुना नदी के ऐरई घाट के किनारे पहुंचा तो देखा बोरी के अंदर एक शव भरा हुआ है. उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बोरी खोली तो शव प्रभा देवी का निकला. 

Advertisement

बीमा पॉलिसी के चक्कर में हत्या 

घटना के बारे में रोशन सिंह ने बताया की बेटे ने मेरा और मेरी पत्नी का 50- 50 लाख का बीमा कराया था. बीमा की रकम को हासिल करने के लिए उसने मां की हत्या कर दी. इससे पहले भी वह चाचा के घर से जेवरात गायब कर चुका है. मां की बीमा पॉलिसी के कागज हिमांशु ने अपने पास ही रखे थे. पॉलिसी में नॉमिनी हिमांशु ही था. 

फिलहाल, पुलिस ने मृतका के पति रोशन की तहरीर पर बेटे हिमांशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. फरार हिमांशु की तलाश जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »