दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ रहा था 10 साल का बच्चा, गहरे कुएं में गिरा... हुई मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ रहा 10 साल का मासूम रेहान शाह गहरे कुएं में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. खखरेरू थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर में हुई घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद डेडबॉडी बरामद कर ली है.

Advertisement
कुएं से बच्चे के रेस्क्यू के लिए चलाया जा रहा है अभियान. (Photo: Screengrabs) कुएं से बच्चे के रेस्क्यू के लिए चलाया जा रहा है अभियान. (Photo: Screengrabs)

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ने निकले 10 साल के मासूम के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. खेलते-खेलते बच्चा अचानक गहरे कुएं में जा गिरा. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चे को बचाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी, लेकिन फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी और उसकी मौत हो गई. हादसे के कई घंटों बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है.

Advertisement

कबूतर पकड़ते समय अचानक कुएं में गिरा रेहान
पूरा मामला फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला, वार्ड नंबर 13 स्थित सरोजनी नगर का है. शनिवार दोपहर 10 वर्षीय रेहान शाह अपने दोस्तों के साथ घर के पास कबूतर पकड़ रहा था. इसी दौरान खेलते-खेलते वह कुएं के करीब पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से गहरे कुएं में जा गिरा.

रेहान को कुएं में गिरता देख उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चे सहम गए. उन्होंने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां मदीना और पिता साबिर अली बदहवास हालत में कुएं की ओर दौड़े. परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे को आवाज लगाई और अपने स्तर पर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

9 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन, फिर मिली डेडबॉडी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस और ग्रामीण लगातार बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.

Advertisement

एसपी ने क्या कहा?
फतेहपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन अफसोस उसे बचाया नहीं जा सका. कुएं की गहराई के चलते बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी. जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »