खुद को क्राइम ब्रांच अफसर बताकर करता था वसूली, लखनऊ पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा

लखनऊ के नाका हिंडोला इलाके में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि ये आरोपी लोगों को झांसे में लेकर अवैध तरीके से वसूली कर रहा था. उसके पास से वसूली के रुपए भी मिले हैं. जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने लोगों को ठगा है.

Advertisement
फर्जी अफसर बनकर कर रहा था वसूली. (Photo: ITG) फर्जी अफसर बनकर कर रहा था वसूली. (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

यूपी में लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में एक व्यक्ति को पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते पकड़ा है. आरोपी का नाम अर्जुन है, जो लंबे समय से खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से अवैध वसूली की. 

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. 26 मार्च को घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस को घटना की जानकारी पीड़ितों की शिकायत के जरिए मिली. शिकायत में बताया गया कि आरोपी अर्जुन ने लोगों को झांसा देकर उनसे पैसे वसूले. शिकायत के आधार पर नाका हिंडोला पुलिस ने जांच शुरू की और 26 मार्च को आरोपी को दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: 15 से 30 हजार तक सैलरी... काम- लोगों से ठगी करना... पटना में पकड़े गए फ्रॉड गैंग की कहानी

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास अवैध वसूली के पैसे भी बरामद हुए, जिससे उसके ठगी के नेटवर्क की पुष्टि हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. वह फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को ठग चुका है. जांच अधिकारियों के अनुसार, वह खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर लोगों में डर पैदा करता और उन्हें वसूली के लिए मजबूर करता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वर्दी पर ट्रिपल स्टार, ACP लिखी कार... मऊ में फर्जी अफसर बनकर धौंस दिखा रहा रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को इसी तरह ठगा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति या फर्जी अधिकारी द्वारा की गई वसूली या धमकी की स्थिति में तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं. पुलिस ऐसे मामलों की निगरानी कर रही है. लोगों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement