यूपी: नकली टाटा नमक और चायपत्ती बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में इंडिया में बैन बीड़ी-सिगरेट भी बरामद

Etawah News: ये लोग टाटा ब्रांड के नकली नमक, चाय की पत्ती आदि बना रहे थे. पुलिस ने अन्य ब्रांड्स के भी नकली सामान बरामद किए हैं. मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
गोदाम में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नकली सामान गोदाम में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नकली सामान

अमित तिवारी

  • इटावा ,
  • 28 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

यूपी के इटावा में टाटा ब्रांड के नाम से नकली प्रोडक्ट बनाने का गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. ये लोग टाटा ब्रांड के नकली नमक, चाय की पत्ती आदि बना रहे थे. पुलिस ने अन्य ब्रांड्स के भी नकली सामान बरामद किए हैं. मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी में जिला प्रशासन की टीम, थाना कोतवाली पुलिस की टीम और खाद्य विभाग की टीम के साथ-साथ टाटा कंपनी ब्रांड के मैनेजर व स्टाफ की अहम भूमिका रही. 

Advertisement

पूरा मामला जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड के पास का है. टाटा कंपनी के रीजनल मैनेजर सुरेश कौशिक ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि इटावा में टाटा कंपनी की नकली चायपत्ती और नमक बेचा जा रहा है. इस सूचना के बाद जिला प्रशासन का सहयोग लेते हुए कार्रवाई की गई. मौके से 15 नमक की बोरियों को बरामद किया गया है. यह माल बसों के माध्यम से बाहर पहुंचाया जा रहा था. 

टाटा नमक और चायपत्ती के साथ-साथ बड़ी मात्रा में ऐसी बीड़ी, सिगरेट भी बरामद हुई हैं जो इंडिया में बैन हैं. पैकिंग करने वाले नकली रैपर्स भी बड़ी संख्या में बरामद हुए हैं. जो माल बिक्री किया जा रहा है वह पूरी तरह से गड़बड़ और नकली है. साथ ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी. इस नकली माल को बाजार में सस्ते दामों पर बेचा जा रहा था. कॉपीराइट की कार्रवाई तो की जाएगी साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने नमूने भरे हैं उसके अनुसार विधिक कार्रवाई भी होगी. 

Advertisement

मामले में एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया- इस प्रकरण में टाटा कंपनी के अधिकारी आए थे. उनके द्वारा कंपनी के नाम से नकली माल बेचने की शिकायत की गई थी. सूचना पर एक टीम गठित की गई और जब छापा मारा गया तो काफी मात्रा में टाटा का नकली नमक, चाय की पत्ती, प्रतिबंधित सिगरेट, तमाम प्रोडक्ट के रैपर्स बरामद हुए. 

इस प्रकरण में कॉपीराइट अधिनियम 63 और 65 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वैधानिक कार्रवाई है की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है. फिलहाल, जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »