आठ दिनों से लापता था ट्रक ड्राइवर, तालाब में तैरती मिली डेड बॉडी

धामपुर में आठ दिन से लापता 45 साल के अशरफ का शव बगदाद अंसार रोड स्थित तालाब से बरामद हुआ. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में चोट के निशान नहीं मिले हैं. मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
ट्रक ड्राइवर की मिली लाश (Photo: Screengrab) ट्रक ड्राइवर की मिली लाश (Photo: Screengrab)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के धामपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आठ दिन से लापता 45 साल के अशरफ का शव तालाब में तैरता मिला. यह घटना बगदाद अंसार रोड स्थित एक तालाब की है जहां शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में शव उतराता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

अशरफ का तालाब में मिला शव

सूचना मिलते ही थाना धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. पहचान होने पर पता चला कि मृतक अशरफ है 12 फरवरी से लापता था. परिजनों के अनुसार, अशरफ शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर से बाहर निकल जाता था. हालांकि, इस बार उसके कई दिनों तक घर न लौटने से परिवार चिंतित हो गया था और उसकी तलाश की जा रही थी.

Advertisement

तालाब में शव मिलने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे. अपने प्रियजन का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए.

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अशरफ तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल किसी भी आशंका से इनकार नहीं किया गया है.

Advertisement

घटना के बाद धामपुर क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है. लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement