UP Police Paper Leak: 20 लाख रुपये में बुक हुआ रिसॉर्ट, 800 लोगों को पढ़वाई आंसर सीट, दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अरेस्ट

UPSTF ने सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक रैकेट में शामिल दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि विक्रम पहल ने रवि अत्री के कहने पर गुरुग्राम के मानेसर में नेचर वैली रिजॉर्ट 20 लाख रुपये मे बुक किया था. जिसमें 16 फरवरी को करीब 800 अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पढ़वाए गए थे. 

Advertisement
पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अरेस्ट पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अरेस्ट

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 23 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक रैकेट में शामिल दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि UPSTF ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्रम पहल को बागपत के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास से अरेस्ट किया. विक्रम पहल 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और वो दिल्ली पुलिस की प्रथम व तृतीय बटालियन, ट्रैफिक और सीएम बटालियन में तैनात रहा. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक साथ में पढ़ने वाले अपने दोस्त नितिन के जरिए पेपर लीक करने वाले गैंग के सरगना रवि अत्री के संपर्क में आया था. विक्रम पहल ने रवि अत्री के कहने पर गुरुग्राम के मानेसर में नेचर वैली रिजॉर्ट 20 लाख रुपये मे बुक किया था. बताया जा रहा है कि विक्रम 15 फरवरी को करीब 400 लोगों को रिसोर्ट लेकर गया था. 16 फरवरी को करीब 800 अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पढ़वाए गए थे. 

पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अरेस्ट 

गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्रम पहल को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. यूपी पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में दूसरी पाली का पेपर लीक हुआ था.

Advertisement

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी गिरफ्तारी 

पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम जो हरियाणा के जींद का रहने वाला है. एसटीएफ ने उसके पास से कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं. यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हरियाणा के जींद से ये दूसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले एसटीएफ ने जींद हरियाणा के रहने वाले महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया था. इस पर आरोप थे कि महेंद्र ने 18 फरवरी को दूसरी पाली का पेपर आउट कराया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »