उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर के भाई का शव खेत में मिला, 7 दिन पुरानी है लाश

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर के भाई जाकिर का शव खेत में मिला है. पुलिस के मुताबिक शव 6 से 7 दिन पुराना है. जाकिर 21 फरवरी को कौशांबी में रहने वाली अपनी बहन के घर आया था. वह 27 को वापस घर जाने के लिए निकला था. बहन गुड़िया ने शव की शिनाख्त की है.

Advertisement
उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटर साबिर के भाई का शव मिला है उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटर साबिर के भाई का शव मिला है

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 10 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के भाई जाकिर का शव कौशांबी में एक खेत में मिला है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि डेडबॉडी 6 से 7 दिन पुरानी है.  मृतक की बहन ने शव की शिनाख्त की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का है, जहां एक खेत में एक कई दिन पुराना शव मिला है, मृतक की पहचान प्रयागराज के जाकिर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जाकिर 10 साल पहले पत्नी की मौत के मामले में जेल भी गया था. जाकिर 6 महीने पहले ही जमानत पर छूट कर आया था. जानकारी के मुताबिक जाकिर 21 फरवरी को कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में रहने वाली बहन गुड़िया और बहनोई अकरम के घर आया था, वह 27 फरवरी को अपने घर के लिए निकला था.

जाकिर जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी काफी खोजबीन की गई. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी. पुलिस के मुताबिक जाकिर सुगर और ब्लड प्रेशर का मरीज था. पुलिस को सूचना मिली थी कि खेत में एक डेडबॉडी पड़ी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. 

Advertisement

सीओ सिराथू कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि कोखराज क्षेत्र के गांव महमदपुर में एक शव खेत में मिला था. इसकी पहचान मृतक की बहन के द्वारा की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों से भी इस बारे में अलग से पूछताछ कर रहे हैं. 

ये भी देखें

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »