बीजेपी की 'C टीम' है कॉकरोच जनता पार्टी, सस्पेंडेड अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का बयान

बलरामपुर में सस्पेंडेड बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को भाजपा की C टीम बताते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने राम मंदिर दान राशि में गड़बड़ी और धार्मिक स्थलों के विकास मॉडल पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने मामले पर कोर्ट से संज्ञान की मांग की, जबकि ट्रस्ट ने ऑडिट जारी होने की बात कही. अग्निहोत्री ने पुलिस एनकाउंटर नीति और प्रशासन पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
अग्निहोत्री ने राम मंदिर में दान के करोड़ों रुपये के कथित गायब होने पर भी चिंता जताई. File Photo ITG अग्निहोत्री ने राम मंदिर में दान के करोड़ों रुपये के कथित गायब होने पर भी चिंता जताई. File Photo ITG

aajtak.in

  • बलरामपुर,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सस्पेंडेड बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' भाजपा की 'C टीम' है. उन्होंने दावा किया कि CJP दरअसल बीजेपी ही है और इस मुद्दे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रमुख अग्निहोत्री ने कहा कि एक ओर सत्ताधारी दल CJP को देशद्रोही बताता है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं का भव्य स्वागत किया जाता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि CJP नेता अभिजीत दीपके के स्वागत में एयरपोर्ट पर सैकड़ों वाहन पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति भी दी गई.

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान अग्निहोत्री ने राम मंदिर में दान के करोड़ों रुपये के कथित गायब होने पर भी चिंता जताई और कहा कि देश के मंदिरों और धार्मिक संस्थानों की धनराशि के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन के नाम पर आस्था से जुड़ी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं.
उन्होंने काशी, अयोध्या, मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों के विकास मॉडल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन स्थानों की आध्यात्मिक आत्मा को नजरअंदाज कर केवल कंक्रीट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं.

इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी राम मंदिर दान राशि को लेकर सामने आई रिपोर्टों पर अदालत से संज्ञान लेने की मांग की है. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आंतरिक ऑडिट जारी है और अब तक कोई ठोस अनियमितता सामने नहीं आई है.

Advertisement

अग्निहोत्री ने पुलिस एनकाउंटर नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कानून प्रक्रिया के बिना की गई कार्रवाई उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शक्तियों का दुरुपयोग हो रहा है और जातीय आधार पर भी भेदभाव के मामले सामने आए हैं. गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री को 26 जनवरी को अनुशासनहीनता के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था. बाद में उन्हें शामली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से अटैच किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »