'जिसने की भाई की हत्या, क्यों उसके आगे हुए नतमस्तक' अजय राय पर बरसे CM योगी, बोले- हमने उस माफिया की भूसी निकाल दी

अयोध्या में हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कथित मछली भोज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर निशाना साधा है. रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा आचरण अपनाने, राम नाम का ढोंग करने और सनातन विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया.

Advertisement
सीएम योगी का अजय राय पर तीखा हमला (File Photo) सीएम योगी का अजय राय पर तीखा हमला (File Photo)

aajtak.in

  • रायबरेली ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद कथित तौर पर मछली भोज का आयोजन करने के लिए कांग्रेस नेता के आचरण पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि एक तरफ राम-राम चिल्लाने और बजरंग बली के दरबार में दंडवत होने का ढोंग किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. इसके साथ ही उन्होंने अवधेश राय हत्याकांड का भी जिक्र किया. अवधेश अजय राय के भाई थे. 

Advertisement

'माफिया के आगे घुटने टेकने वालों को हमने सिखाया सबक'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुराना इतिहास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके भाई की हत्या एक दुर्दांत माफिया ने की थी. यह व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने के बजाय उसके सामने नतमस्तक हो गया था. हमारी सरकार आने के बाद उस माफिया को रगड़कर उसकी अकड़ ढीली की गई.

यह भी पढ़ें: अवधेश राय हत्याकांडः क्या है 31 साल 10 महीने पुराना वो केस, जिसमें मुख्तार अंसारी को हुई उम्रकैद की सजा

बकौल सीएम योगी- 'कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुराना इतिहास रहा है. इनके भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, और ये व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेक नतमस्तक हो गया. ये व्यक्ति उस दुर्दांत माफिया के सामने अपने भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेक चुका था. वो तो हमारी सरकार आई जिसने उस माफिया को रगड़कर उसकी भूसी निकाल दी. नहीं तो इन लोगों ने तो प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था.'

Advertisement

कांग्रेस के आचरण पर मुख्यमंत्री का हमला

सीएम योगी ने कहा कि जब हम एक होकर लड़ाई आगे बढ़ाएंगे, तभी देश की स्वाधीनता बनी रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान नहीं करते. मछली खानी ही थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खाते. गिरगिट भी इनका रूप देखकर शरमा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »