अंबेडकर जयंती को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में BJP करेगी ये काम; सालार मसूद गाजी को 'माफिया' बताने पर भड़की AIMIM

उत्तर प्रदेश की सियासत में इतिहास और महापुरुषों को लेकर वार-पलटवार तेज हो गया है. जहां एक तरफ सीएम योगी ने सालार मसूद गाजी को 'माफिया' करार दिया, जिस पर एआईएमआईएम ने तीखा पलटवार किया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने अंबेडकर जयंती से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ (File photo) सीएम योगी आदित्यनाथ (File photo)

समर्थ श्रीवास्तव

  • गोरखपुर ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखपुर में सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की हर प्रतिमा पर सरकार छत्र लगाएगी और वहां पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सालार मसूद गाजी को 'माफिया' और 'खलनायक' बताने के बाद एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उन पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. शौकत अली का दावा है कि अगर गाजी आक्रांता होते, तो हिंदू भाइयों की उनके प्रति आस्था न होती. साथ ही उन्होंने राजा सुहेलदेव के योगदान पर भी सवाल उठाए.  

Advertisement

इतिहास के नायकों पर सियासी घमासान

सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव को राष्ट्र नायक और सालार मसूद गाजी को माफिया बताया था. इस पर शौकत अली ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत इतिहास बता रहे हैं. शौकत अली के अनुसार, राजा सुहेलदेव का भारत की आजादी या निर्माण में कोई योगदान नहीं था. उन्होंने तर्क दिया कि सालार मसूद गाजी के प्रति बड़ी संख्या में मुसलमानों के साथ-साथ हिंदुओं की भी आस्था है, जो साबित करता है कि वे लुटेरे नहीं थे.

अंबेडकर प्रतिमाओं पर लगेगा 'छत्र'

14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर सरकार ने एक बड़ा सामाजिक न्याय का कार्यक्रम तय किया है. सीएम ने घोषणा की है कि प्रदेश भर में जहां भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, वहां सरकार ऊपर छत्र लगाएगी. इसके साथ ही उन स्थानों पर बाउंड्री वाल का निर्माण और पार्कों के सुंदरीकरण का काम भी सरकार अपने हाथ में ले रही है. भाजपा कार्यकर्ता 13 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे.

Advertisement

सामाजिक न्याय और स्वच्छता का संदेश

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करें. सरकार का लक्ष्य है कि संविधान शिल्पी के सम्मान में इन स्थलों को बेहतर बनाया जाए. मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक न्याय की स्थापना की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है. अब देखना यह है कि इतिहास के इन पात्रों को लेकर शुरू हुई यह नई बहस आने वाले दिनों में क्या मोड़ लेती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement