चित्रकूट NEET छात्रा गैंगरेप केस: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी में दिखे 3 संदिग्ध!

Chitrakoot News: चित्रकूट के देवांगना एयरपोर्ट में नीट छात्रा से गैंगरेप पर बवाल. 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार, सीसीटीवी में कैद 3 संदिग्ध. महिला आयोग ने पुलिस अधिकारियों को किया तलब...

Advertisement
आरोपियों ने खुद को वनकर्मी बताकर किया ब्लैकमेल.(Photo:Screengrab) आरोपियों ने खुद को वनकर्मी बताकर किया ब्लैकमेल.(Photo:Screengrab)

अखिलेश कुमार सोनकर / वेंकटेश द्विवेदी

  • चित्रकूट,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

चित्रकूट में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के गैंगरेप की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. घटना के 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है.

बीते 22 जुलाई 2026 की दोपहर नीट की तैयारी करने वाली 20 वर्षीय छात्रा अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ बाइक से देवांगना एयरपोर्ट के पास स्थित जंगल घूमने गई थी. दोनों जंगल की झाड़ियों में बैठे हुए थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां आ धमके.

Advertisement

आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर उन्हें डराना-धमकाना और ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी. जब पीड़ित पक्ष ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की. 

इसके बाद हमलावरों ने 17 वर्षीय लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसे एक आरोपी की निगरानी में बैठा दिया, जबकि दो आरोपी छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों के अंदर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. विरोध करने पर पीड़िता की बेरहमी से पिटाई भी की गई.

112 पर दी सूचना, मौके से भागे दरिंदे
वारदात को अंजाम देने के बाद जब पीड़िता का दोस्त किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटा, तो उसने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी. हालांकि, जब तक पुलिस बल मौके पर पहुंचता, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement

सीसीटीवी में दिखे 3 संदिग्ध
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण और डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल का मुआयना किया. DIG  राजेश एस खुद चित्रकूट में डेरा डाले हुए हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. आरोपियों की धरपकड़ के लिए बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है.

पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में 3 संदिग्ध बाइक सवार कैद मिले हैं. फोन पर हुई बातचीत में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धों की शिनाख्त की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

10 दिन में 2 गैंगरेप से बढ़ा आक्रोश
चित्रकूट जनपद में महज 10 दिनों के भीतर दो-दो गैंगरेप की घटनाओं से लोगों में भारी गुस्सा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा चित्रकूट दौरे पर पहुंचीं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई.

मीडिया से बात करते हुए प्रतिभा कुशवाहा ने कहा, ''नीट छात्रा के साथ हुई यह हैवानियत मानवता को झकझोर देने वाली है. मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं. पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और उन पर ऐसी कठोरतम कार्रवाई हो जो नजीर बने.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »