बुलंदशहर: पत्नी के थे अवैध संबंध, विरोध पर गमछे से गला घोंटकर पति को मार डाला

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में अवैध संबंधों के विरोध और शराब पीकर मारपीट से परेशान पत्नी प्रीति ने अपने पति कृष्ण कुमार की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. रिश्तेदारों के शक होने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
बुलंदशहर की कातिल पत्नी गिरफ्तार (Photo- ITG) बुलंदशहर की कातिल पत्नी गिरफ्तार (Photo- ITG)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर ,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

यूपी के बुलंदशहर के बहलीमपुरा गांव में अवैध संबंधों के विरोध और शराब पीकर मारपीट से तंग आकर पत्नी प्रीति ने पति कृष्ण कुमार की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के वक्त 8 साल की बेटी घर पर मौजूद थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद कर लिया है.

रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले अंतिम संस्कार की तैयारी

Advertisement

घटना के समय घर पर दंपति की आठ वर्षीय बेटी मौजूद थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी प्रीति रिश्तेदारों के आने से पहले ही पति के अंतिम संस्कार की तैयारी करने में लगी थी. हालांकि, जब रिश्तेदार वहां पहुंचे तो उन्होंने कृष्ण कुमार के गले पर संदिग्ध निशान देखे. शक होने पर उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.

अवैध संबंध, मारपीट और संपत्ति विवाद का आरोप

मृतक की मां अंगूरी देवी और बहन ने आरोप लगाया कि प्रीति के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे और वह लगातार फोन पर बात करती थी. कृष्ण कुमार इसका विरोध करता था. परिजनों ने यह भी दावा किया कि आरोपी महिला प्रेमी के साथ भागने और संपत्ति बेचने की फिराक में थी. परिवार में तीन बीघा जमीन, मकान और करीब 35 लाख रुपये के एक प्लॉट की बिक्री को लेकर भी विवाद चल रहा था.

Advertisement

वायरल वीडियो की जांच और पुलिस की कार्रवाई

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ में कबूल  किया है कि उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने गमछे से गला घोंट दिया. घटना से जुड़ा एक मारपीट का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने हत्या में प्रयोग गमछा बरामद कर लिया है और अवैध संबंधों के कोण से भी जांच कर रही है. आरोपी प्रीति को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »