7 महीने पहले हुई थी शादी, घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला रेतकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी सात महीने पहले ब्याही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं.

Advertisement
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित.(Photo: Representational) आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • बुलंदशहर,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी सात महीने पहले ब्याही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

दरअसल, यह घटना बुलंदशहर के हाजीपुर गांव की है. पुलिस को रविवार को डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में आसमान से बरसे 500-500 के नोट... 53 सेकेंड के VIDEO ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आरोपी मोनू ने कथित तौर पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी गीता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया था. गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई.

सात महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, मोनू और गीता की शादी करीब सात महीने पहले हुई थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था.

रविवार को दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया. हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी की तलाश में 4 पुलिस टीमें

बुलंदशहर के एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं. साथ ही फील्ड यूनिट भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »