'बहुत बड़े बाहुबली हैं, 3-4 कुंतल वजन है उनका, अब सिक्योरिटी मांगने लगे...', पप्पू यादव पर बृजभूषण का निशाना

बृजभूषण शरण सिंह ने बिना नाम लिए बिहार के पूर्णियां से सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा है. लॉरेंस गैंग से मिली धमकी के बाद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, इसी को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा, 'बहुत बड़े बाहुबली है तीन-चार कुंतल वजन है उनका" अब सिक्योरटी मांगने लगे, क्यो बयान दिए बिना बयान दिए काम नही चलता.'

Advertisement
बृजभूषण शरण सिंह और पप्पू यादव बृजभूषण शरण सिंह और पप्पू यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी को लेकर पप्पू यादव ने केंद्र से सुरक्षा मांगी है और इसी को लेकर बृजभूषण सिंह नाम लिए बगैर उन्हें जमकर  खरी-खोटी सुनाई.

दरअसल मामला लॉरेंस बिश्‍नोई से जुड़ा है. कुछ समय पहले पप्‍पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्‍नोई का नेटवर्क खत्‍म कर सकते हैं. इसके बाद वह मुंबई भी गए थे हालांकि तब उनकी सलमान से मुलाकात नहीं हो सकी थी. बाद में उन्हें कथित तौर पर लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.

Advertisement

पप्पू यादव पर निशाना
इसी को लेकर अब बृजभूषण सिंह ने बयान देते हुए कहा, 'कोई भी व्यक्ति चाहे वह बाहुबली हो, धर्मगुरु हो, नेता हो, अगर उसके वक्तव्य से समाज में विवाद होता है तो ऐसे लोगों को सरकार को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए. अब यह फैशन हो गया है कि किसी बड़े आदमी को गाली दो, किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल को गाली दो और सुरक्षा मांगो.'

यह भी पढ़ें: 'हम 2 साल से अलग रह रहे', लॉरेंस के खिलाफ पप्पू यादव के बयान से पत्नी रंजीत रंजन का किनारा

पप्पू यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, 'एक कोई बाहुबली हैं बिहार में जो हर विषय पर बोलते हैं. अब उन्होंने बोला, अब सिक्योरिटी मांग रहे हैं. बहुत बड़े बाहुबली हैं. तीन-चार कुंतल का वजन है उनका. अब मांगने लगे सुरक्षा.. क्यों बयान दिया, बिना बयान दिए आपका काम नहीं चलता है? अब कोई ईनाम घोषित कर रहा है. अब आज कोई ईनाम घोषित करेगा की हम सर काटने का 1 करोड़ या डेढ़ करोड़ देंगे.दूसरे दिन फिर... आप किसी पर भी ईनाम घोषित करने वाले होते कौन हैं? अगर दिया है तो फिर झेलो.'

Advertisement

धमकी मिलने के बाद मांगी थी सुरक्षा
 आपको बता दें कि कुछ समय पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था, 'यह देश है या हिजड़ों की फौज. एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.' इसके बाद वह मुंबई भी गए थे और कहा कि सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन वह हर परिस्थिति में सलमान के साथ हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई में मर्डर, सांसद की पोस्ट और लॉरेंस गैंग का खौफ... पप्पू यादव को धमकी दिए जाने की पूरी कहानी

इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था. इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे डाली. इस धमकी के बाद उन्होंने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.पप्पू यादव को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन अब व जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »