यूपी: तीन साल पहले चोरी हुई थी बाइक, अब मालिक के पास आया चालान कटने का मैसेज, चोर की तलाश में पुलिस

तीन साल तक चोर बाइक चोरी कर उससे फर्राटे भरता रहा. वहीं, पीड़ित का दावा है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने जांच व तलाश का आश्वासन दिया लेकिन केस नहीं दर्ज किया. हाल ही में जब बाइक का चालान कटा तो पीड़ित ने फिर से पुलिस में शिकायत की. 

Advertisement
बाइक का चालान हुआ तो खुली पोल (सांकेतिक फ़ोटो) बाइक का चालान हुआ तो खुली पोल (सांकेतिक फ़ोटो)

aajtak.in

  • गोरखपुर ,
  • 31 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

एक शख्स की बाइक तीन साल पहले चोरी हो गई थी. वो पुलिस थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. आरोप है कि पुलिस ने केस तक नहीं दर्ज किया. इस बीच शख्स की चोरी हुई बाइक का चालान कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया तो वो फिर से थाने पहुंचा. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. अब वो CCTV कैमरे की फुटेज से चोर की पहचान कर रही है. 

Advertisement

दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है. जहां तीन साल तक चोर बाइक चोरी कर उससे फर्राटे भरता रहा. वहीं, पीड़ित का दावा है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने जांच व तलाश का आश्वासन दिया लेकिन केस नहीं दर्ज किया. हाल ही में जब बाइक का चालान कटा तो पीड़ित ने फिर से पुलिस में शिकायत की. 

बात अधिकारियों तक बात पहुंची तो अब चोर की तलाश शुरू हुई है. जिस जगह चोरी की बाइक का चालान कटा था वहां लगे कैमरे की फुटेज के जरिये चोर तक पहुंचने की कोशिश की जा  रही है. 

पीड़ित ने क्या कहा? 

पीड़ित शख्स के मुताबिक, सितंबर 2023 को उनके मोबाइल फोन पर बाइक का चालान कटने का मैसेज आया था. इसके बाद वो थाने पहुंचा और बताया कि बाइक तीन साल पहले खो गई थी. लेकिन अब चालान कटने का मैसेज आया है. यानि चोर उसकी बाइक को आसपास ही दौड़ा रहा है. चालान में लोकेशन भी मेंशन की गई थी. 

Advertisement

पीड़ित ने कहा कि मुझे लगा था कि एफआईआर दर्ज हो गई होगी मगर पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. जिसके बाद उच्च अधिकारियों से संपर्क किया. अब एफआईआर दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू हुई. फिलहाल, जिस जगह बिना हेलमेट के बाइक चलाने में चालान कटा है वहां का फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »