UP: भदोही में महिला से रेप, पति के 2 दोस्तों ने घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार

यूपी के भदोही में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है. महिला के साथ यह घटना तब हुई, जब उसका पति घर पर नहीं था. साथ ही घटना को अंजाम महिला के पति के 2 दोस्तों ने ही दिया.

Advertisement
भदोही में महिला से रेप. (Photo: Representational ) भदोही में महिला से रेप. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • भदोही,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

भदोही से एक 32 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है. जहां एक कालीन एक्सपोर्ट कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने एक सहकर्मी के किराए के कमरे में घुसकर उसकी 32 वर्षीय पत्नी के साथ बलात्कार किया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. 

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव त्यागी ने बताया कि महिला का पति शहर के कोतवाली इलाके का रहने वाला है. वह गोपीगंज इलाके में स्थित एक कालीन एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है. काम की जगह के करीब होने के कारण वह अपनी पत्नी के साथ पास ही एक किराए के कमरे में रहता है.

Advertisement

यह घटना 25 मार्च को हुई, जब महिला का पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी. SP ने बताया कि आरोपी हीरा लाल (32) और विवेकानंद सिंह (35) महिला के पति के सहकर्मी हैं. दोनों महिला घर में घुस आए और महिला का मुंह दबा दिया. फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें: सैफई में मानसिक विक्षिप्त महिला से रेप मामले में बड़ा फैसला, गर्भपात के लिए कोर्ट से मांगी जाएगी इजाजत

घटना के बाद से ही फरार हैं आरोपी

इस घटना का पता रविवार शाम को तब चला, जब पति घर लौटा और महिला ने उसे पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद दंपति ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि गोपीगंज पुलिस स्टेशन में इस मामले की FIR दर्ज कर ली गई है.

Advertisement

महिला का मेडिकल परीक्षण सोमवार को कराया जाएगा, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा. SP ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कालीन कंपनी के सर्वेंट क्वार्टर से फरार हो गए. अभी तक दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. फिलहाल आरोपियों का पता लगाया जा रहा है और उनकी तलाश जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement