मां और भाई ने 1.38 लाख में कर दिया सौदा, हरियाणा के लोगों से डील... शादीशुदा बेटी की दहला देने वाली कहानी

जिस मां के आंचल में बेटी सबसे सुरक्षित मानी जाती है, उसी ने बेटे के साथ मिलकर अपनी शादीशुदा बेटी का सौदा कर दिया. यूपी के बांदा की ये कहानी बेहद हैरान कर देने वाली है. मां और भाई ने युवती को 1.38 लाख में बेच दिया. हरियाणा में उसकी जबरन शादी करा दी गई. वह जैसे-तैसे चंगुल से निकलकर एसपी के पास पहुंची और आपबीती सुनाई.

Advertisement
हरियाणा के दो आरोपियों को पहले अरेस्ट कर चुकी है पुलिस. (Photo: Screengrab) हरियाणा के दो आरोपियों को पहले अरेस्ट कर चुकी है पुलिस. (Photo: Screengrab)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा से मानव तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहां एक मां ने पैसों के लालच में अपने बेटे के साथ मिलकर शादीशुदा बेटी का सौदा कर दिया. आरोप है कि युवती को हरियाणा ले जाकर 1 लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया गया और वहां जबरन उसकी शादी कर दी गई.

Advertisement

यह मामला तब सामने आया, जब किसी तरह जान बचाकर युवती पुलिस अधीक्षक (SP) के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई और जांच शुरू कर दी गई.

पीड़िता, जो चित्रकूट की रहने वाली है, उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां और भाई उसे बहाने से बांदा लेकर आए थे. यहां से उसे हरियाणा के कुछ लोगों के हवाले कर दिया गया. युवती का आरोप है कि उसे एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया गया और जबरन शादी कराई गई.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मानव तस्करी से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) थाने में केस दर्ज किया. युवती के बयान और साक्ष्यों के आधार पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाबः दस साल की बेटी को बेचने जा रहा था नशेड़ी पिता, भाई ने रोका तो किया जानलेवा हमला

इससे पहले हरियाणा के दो आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. अब पुलिस इस पूरे मामले को एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क से जोड़कर देख रही है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है.

बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मामले में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी को हरियाणा के कुछ लोगों को बेच दिया था. इस संबंध में AHTU थाने में केस दर्ज किया गया था और जांच जारी है.

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हरियाणा के दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

एसपी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है, ताकि ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »